फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 सितंबर 26। पुलिस परीक्षा में मात्र एक नंबर से फेल होने वाली युवती रुचि यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। रुचि थाना मेरापुर के ग्राम संकिसा बसंतपुर निवासी रामलड़ैते यादव की 19 वर्षीय होनहार पुत्री थी। उसने बीते दिनों पुलिस की परीक्षा दी थी मात्र एक नंबर से फेल हो जाने के कारण वह टेंशन में रहती थी। परिजनों ने रुचि को काफी समझाया था कि कोई चिंता की बात नहीं अगली बार की परीक्षा में पास हो जाओगी। लेकिन रुचि के दिमाग से एक नंबर से फेल हो जाने की बात नहीं निकली।
टेंशन के कारण रुचि ने बीती शाम गांव में गुरुजी के आश्रम के पीछे बने अपने ही कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब रुचि कई घंटे के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाश किया। गांव में रुचि के न मिलने पर परिजनों को आश्रम के पीछे कमरे की याद आई, कमरे का दरवाजा बंद था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया जब उन्होंने रुचि को कुंडे से फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत ही रुचि को फांसी से उतरा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी रुचि की मौत से परिवार में मातम छा गया। पूर्व प्रधान एवं सभासद पति आलोक दीक्षित आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
बताया गया की रुचि पढ़ने में काफी तेज थी और अक्सर इसी कमरे में जाकर पढ़ाई करती थी। राम लड़ैते की सूचना पर दरोगा अरुण कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

