बाढ़  में डूबने से बालक की मौत: पॉक्सो एक्ट में सजा

बाढ़  में डूबने से बालक की मौत: पॉक्सो एक्ट में सज
फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 सितंबर 26। छत से गिरे बालक की बाढ़ के पानी में डूब जाने से मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। थाना राजेपुर के ग्राम चैनगंज निवासी मिथिलेश के घर पर आया उनका 3 वर्षीय भांजा प्रांशु खेलते समय छत पर चला गया। प्रांशु छत पर खेलते समय मकान के पीछे खेत में बाढ़ के पानी में जा गिरा। परिजनों ने जब प्रांशु को घर में नहीं देखा तो उसे तलाशा गया। तलाशी के दौरान प्रांशु को मकान के पीछे पानी में डूबा देखा गया। प्रांशु को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर ले जाया गया डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रांशु के घर बीते सप्ताह उसकी बहन खुशबू पति इंद्रेश व बच्चों के साथ आए थे।

शोहदे को सजा

अदालत ने थाना जहानगंज के ग्राम बिरिया नगला निवासी मनोज पुत्र राम प्रकाश को 5 साल की सजा सुनाकर 10 हजार का जुर्माना किया है। वर्ष 2017 में मनोज के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

हिस्ट्रीशीटर सहित 3 तमंचों सहित गिरफ्तार

थाना मऊदरवाजा के दरोगा राघवेंद्र सिंह ने राम सहाय नगला निवासी अधेड़ हिस्ट्री शीटर राजपाल पुत्र सूबेदार को 315 वोर तमंचा ब कारतूस सहित धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। थाना कमालगंज पुलिस ने कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम रोरा निवासी सागर पुत्र धीरज एवं थाना कंपिल पुलिस ने ग्राम बिल्हा निवासी रवि पुत्र प्रेमी जाटव को 315 शोर तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार बंदी बनाया है।

error: Content is protected !!