झूठे मामले में न फंसाने के नाम पर लाखों रुपए मांगे

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 सितंबर 26। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी मनोज कुमार शर्मा की पत्नी श्रीमती अंजू से झूठे मामले में न फंसाने के नाम पर लाखों रुपए मांगे गए हैं। श्रीमती अंजू ने सपा को शिकायती पत्र भेज कर एसपी को अवगत कराया कि प्रार्थिनी का पुत्र गोलू कक्षा 9 का छात्र है पडोस में हेमलता पत्नी नीटू राजपूत व उसका परिवार रहता है। हेमलता की पुत्री कोमल उम्र लगभग 16 वर्ष प्रार्थिनी की पुत्री दिव्या की सहेली थी का प्रार्थिनी के घर आना जाना था। इसी दौरान कोमल ने प्रार्थिनी के पुत्र गोलू से बातचीत करना शुरू कर दी और उससे मोबाइल फोन मांगने लगी।

यह बात जब गोलू ने प्रार्थिनी को बतायी तो इसकी शिकायत प्रार्थिनी ने कोमल की मां हेमलता से की। इस बात से कोमल के परिवारीजन नााराज हो गये और 28.10.25 को कोमल के पिता नीटू राजपूत व कोमल का भाई गौरव व कोमल के मामा रवि आदि लोगो ने प्रार्थिनी के पुत्र काफी पीटा। जिससे उसके पैर में गम्भीर चोट लगी जिसमे उसके कई टाके आये थे और सिटी स्कैन भी हुआ था। उसका इलाज फर्रुखाबाद में कराया 5.11.25 को हालत ज्यादा गम्भीर होने पर उसे हैलट कानपुर ले गये। डॉक्टरो ने कहा कि उसे दिमागी बुखार है और उसे आराम की जरूरत है तब से लगातार उसका इलाज कानपुर से चल रहा है।

अभी कुछ दिनों पूर्व प्रार्थिनी का पुत्र अपनी परचूनी की दुकान पर बैठा हुआ था तब कोमल ने उसके पास एक पर्चा लिखकर भेजा और उसने कई पर्चे फेके, गोलू ने वह पर्चे प्रार्थिनी को दिये। इस बात की शिकायत प्रार्थिनी ने फिर कोमल के घर पर जाकर उसके माता पिता से की इस बात से कोमल के घर वाले और नाराज हो गये। 18.08. 26 को कोमल के पिता व भाई प्रार्थिनी के घर आये और कहा कि मेरी लडकी 15 साल की है अगर हम रिपोर्ट लिखा देंगे तो तुम्हारे लडके की जिन्दगी खराब हो जायेगी। तुम लोग भी जेल मे जिन्दगी काटोगे अच्छाई इसी में है कि 5 लाख रूपया हमें दे दो वर्ना जेल जाने के तैयार रहो।

प्रार्थिनी ने यह बात अपने पति व देवर सनोज को बतायी थी लगभग 10 दिन पूर्व नीटू राजपूत के घर गये और उससे कहा कि तुम्हारे लडके की गलती है वह मेरे लडके के पीछे पड़ी है और धमकी देती है कि अगर तुम बात नहीं करोगे तो हम फांसी लगा लेंगे और नस काट लेंगे। अपनी लडकी को समझाओ वर्ना हम पुलिस में शिकायत करेंगे। इस पर नीटू ने फिर रूपयों की मांग करते हुये धमकियां दी, और इतना ही नहीं अपने मलिन मनतव्यों की पूर्ति तथा रंगदारी से रुपये वसलूने के उद्देश्य से दबाव बनाने के कारण एक फर्जी प्रार्थना पत्र भी पुलिस को प्रार्थिनी के पुत्र व उसके पति व देवर आदि के खिलाफ दिया है। और खुले आम धमकी दी कि अभी भी समय है मामला निपटा लो वर्ना हम तो रिपोर्ट लिखाने का आदेश करा ही लेंगे।

लडकी की नाबालिगी के कारण तुम्हारा लडका व तुम्हारा आदमी व देवर तीनो वर्षो तक जेल काटेंगे। इस प्रकार विपक्षीगणो की लडकी स्वयं ही प्रार्थिनी के पुत्र को ब्लैकमेल करते हुये अपने पिता व भाई के माध्यम से गम्भीर आरोप के मुकदमें में धमकी देते हुये 5 लाख रूपयों की नाजायज मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!