चोर व कबाडी गिरफ्तार: चोरी की कई बाइकें बरामद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 अक्टूबर 26। कादरी गेट थाना पुलिस ने चोर व कबाडी को गिरफ्तार कर चोरी की कई बाइकें एवं पुर्जे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी की टीम ने प्रयास करके अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा थाना बिछवा जनपद मैनपुरी एवं मो0 कासिम पुत्र सैफुल्लाराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेडा कस्बा शाहाबाद थाना शाहाबाद जनपद हरदोई हाल पता अमेठी कोहना थाना कादरी गेट जनपद को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तको पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मीडिया को बताया 14/15 सितम्बर की रात्रि थाना कादरीगेट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैंकिग के दौरान अवनीश कुमार उर्फ आयुष व मो० कासिम को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उनकी निशांदेही पर चोरी की गई 3 मोटर साइकिल व उनके पुर्जे बरामद किये गये। अभियुक्त अवनीश कुमार ने पूंछताछ करने पर बताया कि मैं मोटर साइकिल चोरी करके उसको बेचकर अपने घर का पालन पोषण और अपने शौक पूरे करता हूँ।

मैने अभी तक करीब 20 मोटर साइकिलें चोरी की है। पहले मै मोटर साइकिल चोरी करके बेच देता था परन्तु मोटर साइकिल बेचने में पकड़े जाने का खतरा ज्यादा रहता था पकड़े जाने के डर से अब मै मोटर साइकिल को चोरी करके उनको औजारों की मदद से खोलकर व काटकर उनके पुर्जा को अलग-अलग करके चांदपुर में कबाड़ी मोहम्मद कासिम को बेचता हूँ, मिले रुपयों से अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ।

मैं रात में आता जाता हूं इसलिये अपनी सुरक्षा के लिये तमंचा व कारतूस रखता हूँ। कासिम ने पूंछताछ पर बताया कि मैं कबाड़ का काम करता हूं, रुपयों के लालच में मैं चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा थाना अध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!