फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 सितंबर 2026। दबंग महिलाओं ने दिव्यांग अधेड़ अजय कुमार राजपूत की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हो जाने पर कादरी गेट थाना पुलिस अपने मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला की ग्राम पापियापुर निवासी दिव्यांग अजय कुमार राजपूत गांव की दुकान पर नौकरी करता है। दुकान व मकान का ग्रामीणों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद की रंजिश में गांव के मैकूलाल की पत्नी मौरश्री एवं तेजराम की पत्नी रूबी ने अजय को घेर लिया।
महिलाएं अजय पर दबाव डालकर उसे दुकान से भाग जाने का प्रयास कर रही थी। इसी विवाद के कारण बीते दिन दोनों महिलाओं ने हाईवे पर दिव्यांग अजय को पकड़ लिया उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई की और पत्थर भी मारा। गुस्सायी एक महिला अजय के शरीर के ऊपर भी बैठ गई। राहगीरों के द्वारा विरोध किए जाने पर महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से दिव्यांग को छोड़ दिया। कादरी गेट चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि दिव्यांग अरविंद ने महिलाओं के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई थी। दोनों महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

