चोरी के मामले में चौकी इंचार्ज ने भरपाई करने को कहा: कर्मचारी नाराज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 15 सितंबर 26। बिजली तार चोरी के मामले में चौकी इंचार्ज द्वारा कथित आरोपियों से भरपाई किए जाने की बात कहे जाने से कर्मचारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। लकूला विद्युत उपकेंद्र के अनेकों कर्मचारियों ने आज पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत अधीक्षण अभियंता से की है। मालूम हो कि बीते दिनों मन्नीगंज से सिविल अस्पताल की लाइन उतार कर कॉपर का तार लकूला सब स्टेशन के स्टोर में रखा गया था।

बीते दिनों स्टोर मैं रखा करीब ढाई कुंतल तांबे के तार से 50 किलो तार चुरा लिया गया। जूनियर इंजीनियर ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक कुमार के द्वारा की जा रही है। दीपक कुमार ने सब स्टेशन के 17 लाइनमैनों को थाना कादरीगेट बुलाया। आज अधीक्षण अभियंता से शिकायत करने गए लाइनमैन ने मीडिया को बताया कि जेई के कहने पर 17 लाइनमैन कादरी गेट थाने गए थे। पुलिस ने हम लोगों को अंदर कर दिया दिन भर बैठाने के बाद शाम को यह कहकर छोड़ दिया कि आपस में समझौता कर मामले की भरपाई करो।

एक कर्मचारी ने बताया की पुलिस की जांच में कोई भी कर्मचारी मुल्जिम साबित नहीं हुआ हम लोग किसी भी कीमत पर पुलिस को रुपए नहीं देंगे। लकूला विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय सिंह ने एफबीडी न्यूज को बताया कि 1 जुलाई को स्टोर से 50 किलो तांबे का तार चुराया गया था इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्री सिंह ने बताया कि मैंने कर्मचारियों को पुलिस के पास नहीं भेजा है पुलिस की जांच से हमको कोई मतलब नहीं है। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया की चोरी की घटना के मामले में संदिग्ध कर्मचारियों को बुलाकर पूंछताछ की गई उनसे किसी ने रुपए नहीं मांगे हैं।

error: Content is protected !!