हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 सितंबर 26। अदालत ने पत्नी की हत्या में दोषी पाए गए पति जितेंद्र कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर 50 हजार का जुर्माना किया है। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बनखड़िया निवासी राधे मोहन के पुत्र जितेंद्र कुमार ने 21 मार्च 2021 की रात पत्नी आकांक्षा उर्फ पूनम की चक्की के टूटे पाट से प्रहार करके हत्या कर दी थी। वारदात करने के बाद जितेंद्र घर से भाग गया था। घटना के संबंध में जनपद हरदोई थाना सांडी के ग्राम हसनापुर निवासी सुनील कुमार ने बहनोई जितेंद्र के विरुद्ध बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

error: Content is protected !!