लेखपालों ने काम के नाम पर लिए हजारों रुपए ऐंठे: न्याय के लिए भटक रहा दलित

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 सितंबर 26। काम कराने के नाम पर लेखपालों ने गरीब दलित से हजारों रुपए ऐंठ लिए हैं। दलित अमर सिंह जाटव न्याय के लिए वर्षों से भटक रहा है। तहसील सदर के ग्राम गुरऊ शादी नगर निवासी वृद्ध अमर सिंह जाटव लेखपाल के इंतजार में शाम तक तहसील में बैठा रहा। अमर सिंह जाटव ने एफबीडी न्यूज को बताया कि मेरी पुश्तैनी करीब 38 बीघा जमीन पर ठाकुर यादव व किसान कब्जा किए हैं। मैंने संबंध में वर्ष 2021 में तहसीलदार की अदालत में मुकदमा दायर किया है।

तहसीलदार ने बयान दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल शरद यादव को नोटिस जारी किया है। लेखपाल ने बयान करने के लिए मुकदमे के गवाह दिनेश चौबे के सामने तहसील में ही 10 हजार रुपए लिए हैं। इससे पहले लेखपाल कुलदीप यादव ने काम करने के नाम पर 20 हजार रुपए लिए थे उन्होंने भी काम नहीं किया तबादले पर चले गए। लेखपाल शरद यादव वादा करने के बावजूद बयान दर्ज नहीं करवा रहे हैं। तारीख पर पेशकार को 100 – 50 रुपये देने पड़ते हैं। गरीब होने के कारण सुबह घर से सत्तू खाकर आया हूं।

अमर सिंह ने आरोप लगाया कि लेखपाल शरद यादव ने संकिसा रोड स्थित मेरी दो बीघा जमीन पर मोती नगला निवासी रामेश्वर यादव का गेस्ट हाउस बनवा दिया है। अमर सिंह ने बताया कि मेरे पिता रामेश्वर रेलवे में गैंगमैन थे। मोती नगला के गैंग मेन महावीर यादव आदि लोगों ने मेरे पिता की हत्या कर ट्रेन से टकराकर मरना दर्शाया था उन लोगों ने मेरी पिता की करीब 34 बीघा जमीन फर्जी ढंग से अपने नाम करा ली थी। मुकदमा जीत जाने के बावजूद भी वह लोग जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।

error: Content is protected !!