लूट की घटना से परेशान संग्रह सेवक ने तहसील में मचाया हंगामा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 सितंबर 26। लूट व पिटाई की घटना से परेशान तहसील सदर के संग्रह सेवक राजीव कश्यप ने हंगामा मचाया। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बनखडिया निवासी राजीव कश्यप ने घटना के संबंध में तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई कराने की फरियाद की है। राजीव ने तहसीलदार को अवगत कराया कि मैं संग्रह सेवक तहसील सदर में अटैच हूं। कल शाम 5 बजे घर जा रहा था तभी तहसील तिराहे पर खड़े 8-10 लोगों ने अचानक मारपीट कर दी।

जेब से 5 हजार रुपए व मोबाइल फोन निकाल लिया और थाना मऊदरवाजा की तरफ भाग गए। हाथापाई में चोट लग गई इसलिए वह पीछे नहीं भाग सका। लूट व पिटाई की घटना से आहट राजीव को आज दोपहर बाद नशे में तहसीलदार के कार्यालय कार्यालय के बाहर झगमगाते व गिहार लोगों को बकते देखा गया। वह शिकायती पत्र देने के लिए तहसीलदार से मिलना चाहता था।

अर्दली अरुन कुमार ने यह कहकर शिकायती पत्र ले लिया कि हम तहसीलदार को दे देंगे। विभागीय कर्मचारियों ने राजीव को वहां से जाने को कहा इसके बावजूद भी वह नहीं गया। लोगों ने ड्यूटी करने वाले होमगार्ड से नशेड़ी को भागने को कहा, तो वह बोला कि यह कर्मचारी है मैं इसे नहीं भगा सकता। संग्रह सेवक राजीव ने एफबीडी न्यूज को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह थाने में भी शिकायती पत्र देगा।

मुलाकात करने में अर्दली का भेदभाव

अर्दली अरुन कुमार को तहसीलदार से मुलाकात कराने में भेदभाव करते देखा गया। उसने मुलाकात करने के लिए गए लोगों को रुक जाने के लिए ब्रेंच पर बैठ जाने को कहा। जो परिचित लोग उसके पास पहुंच गए उनकी तुरंत ही तहसीलदार से मुलाकात कर दी। यही काम तहसीलदार की सुरक्षा में लगे होमगार्ड ने भी किया। जो बिना नेम प्लेट लगाये ड्यूटी कर रहा था।

error: Content is protected !!