तालाब में डूब जाने से युवक की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 18 सितंबर 26। तालाब में डूब जाने के कारण युवक प्रशांत पाल की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के ग्राम खेड़ा गंगाइच निवासी पर कामता प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत पाल खेतों की और जानवर चराने गया था। इसी दौरान उसकी एक भैंस तालाब में जाकर पानी में बैठ गई। भैंस के न निकलने पर प्रशांत ने अपने कपड़े उतार कर रख दिए और भैंस निकालने के लिए तालाब में घुस गया।

गड्ढे में चले जाने के कारण प्रशांत तालाब में डूब कर मर गया। भैंस आदि जानवर प्रशांत के घर पर पहुंच गए परिजनों ने जानवर बांधने के बाद देखा कि प्रशांत नहीं आया है। तब परिजन प्रशांत की तलाश में तालाब पर पहुंचे। तालाब के किनारे प्रशांत के कपड़े देखकर प्रशांत को तालाब के अंदर तलाशा गया। प्रशांत तालाब के अंदर डूबा हुआ मिला प्रशांत को सीएचसी कमालगंज ले गए डॉक्टर ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। इंटर पास करने के बाद प्रशांत कंप्यूटर सीख रहा था प्रशांत दो भाइयों में बड़ा था।

error: Content is protected !!