जिले के कई इंस्पेक्टरों के तबादले व तैनाती

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़ 17 सितंबर 26। कानपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने जिले के कई इंस्पेक्टरों के तबादले व तैनाती की है। डीआईजी ने डायल 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, आयोग सेल के प्रभारी अवध नारायण पांडे एवं पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा का तबादला कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक जिले में इंस्पेक्टर बलराम मिश्रा, विजय कुमार पांडे, संत प्रकाश एवं दिलीप कुमार बिंद की पोस्टिंग की गई है।

इंस्पेक्टर संत प्रकाश एवं दिलीप कुमार बिंद पूर्व में जिले में तैनात रह चुके हैं। एसपी के पीआरओ ने तबादलों की पुष्टि करते हुए बताया की दो-चार दिनों में स्थानांतरित इंस्पेक्टरों की रवानगी कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!