फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 17 सितंबर 26। पुलिस उप महानिरीक्षक के यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानपुर पुलिस जोन की 30वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। परसों से पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में जोन के जनपदों की टीमों के 187 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज शाम प्रतियोगिता का समापन पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में हुआ।
जनपद फतेहगढ़ के पुलिस खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में कुल 178 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल वैजयंती प्राप्त की। जबकि जनपद फतेहगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में कुल 78 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजंती प्राप्त की।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता
कन्नौज के राहुल सिंह प्रथम, फतेहगढ़ के अजय ठाकुर द्वितीय, कानपुर नगर के सीटू कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
4/400 मीटर रिले दौड़
फतेहगढ़ के नितिन, अजय गोविंद, चिराग एवं कुनाल प्रथम स्थान पर रहे। कानपुर नगर के ओकार, युद्ध वीर, योगेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन द्वितीय स्थान पर रहे। कानपुर देहात के राजकुमार, मनवीर राजा एवं कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे।
26 मील मैराथन प्रतियोगिता
जालौन के पवन प्रथम, महेश द्वितीय एवं फतेहगढ़ के कृष्णकांत तृतीय स्थान पर रहे।

