पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने वाली थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी निलंबित

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 सितंबर। पीड़ित को प्रताड़ित करने वाली जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने उन्हें आज निलंबित कर दिया है। मालूम हो थाना जहानगंज के ग्राम कोरी खेड़ा निवासी 10 वर्षीय आशुतोष गुप्ता की 10 दिसंबर 2025 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। 14 दिसंबर को उसका शव आलू के खेत में मिला था। बालक की मां पूनम ने गांव के ही कमलेश सिंह सुनील पाल उसके भाई संजीव उर्फ कल्लू सनी राजपूत उसके भाई आदित्य राजपूत के अलावा कौशल शर्मा अंशु जाटव पवन राजपूत सुनील शर्मा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बीते दिनों आशुतोष की बहन अंशिका चाचा रंजीत ने एडीजी से थानाध्यक्ष द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत की थी। एजीजी ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध जांच कराई थी जांच में थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को दोषी पाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी के निलंबन की पुष्टि की है।

 

error: Content is protected !!