अछरौड़ा में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता: खिलाड़ियो को मेडल व प्रशस्ति पत्र

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 सितंबर 26। आज बाबा रामदीन चोखेलाल इंटर कॉलेज, अछरौड़ा में जनपद स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। स्पर्धा में जिले भर के प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज प्रथम, बाबा रामदीन चोखेलाल इंटर कॉलेज द्वितीय एवं
सूर्यकुमारी इंटर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में मेजबान बाबा रामदीन चोखेलाल इंटर कॉलेज अछरौड़ा के साथ-साथ सूर्यकुमारी इंटर कॉलेज मँझना, राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज फतेहगढ़, एमआईसी इंटर कॉलेज फतेहगढ़, जीआईसी इंटर कॉलेज फतेहगढ़, जीजीआईसी इंटर कॉलेज फतेहगढ़, विलासो देवी इंटर कॉलेज देवसनी, एवी इंटर कॉलेज शमशाबाद तथा नेशनल इंटर कॉलेज श्योगनपुर संकिसा की टीमों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने विजेता और सहभागी खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संगठन और बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत, कैलाश राजपूत, अनूप तिवारी, सुनील मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!