विधायक मेजर ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन: पांचाल घाट पर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 सितंबर 26। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज शाम पांचाल घाट पर करोड़ों की लागत वाले परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पूजन किया। प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पांचाल घाट के पर्यटन विकास हेतु 491.55 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराये जाएंगे। इन कार्यों का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा कराया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, चेंजिंग रूम, मदर फीडिंग रूम, सुवेनियर एवं पोर्टेबल शॉप्स, सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, इंटरलॉकिंग, पाव्ड एरिया, हॉर्टिकल्चर, ट्री एवं स्टैच्यू पेडेस्टल, चेन फेंसिंग तथा इंटरप्रिटेशन वॉल एवं वॉल म्यूरल सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से पंचाल घाट आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक सी.के. चतुर्वेदी ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनपद फर्रुखाबाद में पर्यटन विकास को निरंतर गति मिल रही है।

error: Content is protected !!