ट्रेन की चपेट से मरने वाले दवा विक्रेता का पैर गायब: नहीं निकला तमंचे से कारतूस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 सितंबर 26। ट्रेन की चपेट से मरने वाले दवा विक्रेता अमन शुक्ला का एक पैर गायब हो गया। अमन के वाये  पैर के घुटने से नीचे वाला हिस्सा गायब था पुलिस ने पैर को तलाशने का काफी प्रयास किया। संभावना व्यक्त की गई कि कोई आवारा कुत्ता कटे हुए पैर को उठा ले गया अथवा पर ट्रेन में फंसने के कारण पैर में फंस जाने से साथ में चला गया। ट्रेन की जबरदस्त चपेट में आने के कारण अमन के सिर में घाव हो गया था। बीबीगंज चौकी इंचार्ज कासिफ हनीफ ने शव का पंचनामा भरा। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर पड़े तमंचे को कब्जे में लिया।

तमंचे में कारतूस फंसा था काफी प्रयास के बावजूद कारतूस तमंचे की नाल से नहीं निकल सका। जिससे यह पता नहीं चला कि कारतूस से फायर हुआ है कि नहीं। डॉ जय सिंह एवं डॉ प्रवीन कुमार की टीम ने अमन के शव का पोस्टमार्टम किया, अमन का विसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस को घटनास्थल के निकट ही अमन का फोन मिल गया जो क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चालू था। बताया गया कि अमन तगादा वसूल करने की बात कहकर बीती शाम साइकिल से घर से निकला था उसकी साइकिल हथियापुर पेट्रोल पंप के निकट पड़ी मिली।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रात होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर तमंचा मिलने के कारण परिजनों ने अमन की गोली मारकर हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि अमन की हत्या नहीं की गई उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की घटना की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है कि अमन ने क्यों आत्महत्या की है। तमंचे में कारतूस फंसा होने के कारण जांच के लिए भेजा गया।

error: Content is protected !!