फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 सितंबर 26। नगर के वार्ड नंबर 34 भगत सिंह नगर के सभासद अनिल यादव के विरुद्ध पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला मौलवी बदन खां बजरिया निवासी अर्जुन पुत्र चन्द्रशेखर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 सितंबर को रात करीब 9 बजे मैं अपने खेतो की तरफ से घर आ रहा था। जैसे ही में टावर वाले रोड पर पहुंचा, अनिल यादव पुत्र मंगली प्रसाद यादव निवासी बजरिया जफर खां ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। मैने गाली गलौज करने से मना किया तो अनिल यादव मेरे साथ मारपीट करने लगे और जानसे मारने की धमकी दी। और कहा अगर शिकायत की तो जानसे मार देंगे।
सभासद अनिल यादव ने एफबीडी न्यूज को बताया कि मेरा अनिल के परिजनों से जमीन संबंधी मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश में उसने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने बताया की घटना के दूसरे दिन दोनों पक्षों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया था।
किशोरी के साथ छेड़खानी
थाना मऊदरवाजा के ग्राम आर पहाड़पुर निवासी रघुवीर के पुत्र रिंकू ने गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी की है। गांव की किशोरी जग्गू की चक्की पर आटा डालकर साइकिल से घर जा रही थी तभी रिंकू ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करते हुए कब्रिस्तान की ओर ले जाने लगा किशोरी के शोर मचाने पर जग्गू ने उसे बचाया रिंकू गाली देकर भाग गया किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरी पुत्री को आवारा रिंकू से जान का खतरा है।
परिजनों की पिटाई
दबंगों ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी रघुवीर उनकी पत्नी मधु बेटा नितेश एवं पुत्री शगुन की पिटाई की है मधु ने पड़ोसी हमलावर सतीश उसके बेटे रिंकू अभिषेक एवं पुत्री पूनम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया की रघुवीर के पुत्र के जन्मदिन की खुशी के दौरान घर में शोर शराबा होने को लेकर विवाद हुआ था।

