फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 सितंबर 26। राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए 17 साहित्यकारों को सम्मानित कर 44 शैक्षिक संस्थानों को मुफ्त में पुस्तक दी जाएगी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत फर्रुखाबाद जनपद में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन हिन्दी पखवाडा के शुभ अवसर पर 21 सितंबर, पूर्वाह्न 11.30 बजे पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ में आयोजित होगा। इस अवसर पर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, विनोद कुमार गौड मुख्य विकास अधिकारी, कपिल कुमार, परियोजना निदेशक, विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में जनपद के 44 शैक्षिक संस्थानों (इंटर कॉलेज) को पचास हजार रूपये मूल्य की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण, पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के माध्यम से सांसद द्वारा किया जायेगा। सांसद मुकेश राजपूत की इस अनोखी पहल से जिले के 44 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना हो जायेगी। पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत होंगे और विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील शाक्य,विधायक श्री नागेन्द्र राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्धिवेदी एवं फतेहचंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी होंगे।
पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का सबसे खास आकर्षण यह होगा कि इस अवसर पर फर्रुखाबाद जनपद के साहित्य-संस्कृति से जुडे 17 साहित्यकारों को सांसद द्वारा प्रशस्ति-पत्र, पुस्तकें एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले 17 साहित्यकारों के नाम शिव ओम अंबर , सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, पवन बाथम, बृजकिशोर सिंह, रामावतार शर्मा इंदु, महेश पाल सिंह, उपकारी,नलिन श्रीवास्तव, डॉ गरिमा पांडेय, सुश्री प्रीति पवन तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, उपकार मणि, वैभव सोमवंशी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, सुश्री स्मृति अग्निहोत्री, विशाल श्रीवास्तव।
राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के बढपुर विकास खंड के 12 , मोहम्मदाबाद विकास खण्ड के 4, कमालगंज विकास खण्ड के 10, अमृतपुर विकास खण्ड के 11, नवाबगंज विकास खण्ड के 7 निम्नलिखित इण्टर कॉलेजों को 50 हजार रुपए की पुस्तकें सांसद महोदय द्वारा सम्मान पत्र के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की जाएंगी। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, फतेहगढ़, देशराज सिंह राजपूत इंटर कॉलेज पपियापुर, कल्याण सिंह शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, टिकुरियन नगला, फर्रुखाबाद, सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, भोपतपटी, श्यामनगर फरुखाबाद, अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज, हाथीपुर बरौन, श्री प्रभुदयाल ईश्वरती इंटर कॉलेज जनैया, सठैया।
एस0जी.पी0जी.आर0 इंटर कॉलेज बेबर रोड, श्री बाबू सिंह दद्दू जी इंटर कॉलेज आवाजपुर फरुखाबाद, एस0बी0एस0 दद्दू जी इंटर कॉलेज कृष्णानगर मऊदरवाजा, सरस्वती शिशु मन्दिर सेनापति फर्रुखाबाद, माता चन्द्रावती इंटर कॉलेज रामपुर डुरपुर,श्री छोटेलाल नारायन देवी इंटर कॉलेज, पपियापुर
इण्टर कालेज मोहम्मदाबाद
रक्षा देवी इंटर कॉलेज लोधीनगर खिमसेपुर, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज श्योग्नपुर, संकिसा, गौतम बुद्व इंटर कॉलेज मतापुर, यू0आर0इंटर कॉलेज देवसनी मेरापुर मोहम्मदाबाद इण्टर कालेज
कमालगंज
बिलासोदेवी इंटर कॉलेज होरी लाल नगर एस0एस0एम0बी0इंटर कॉलेज बहोरिकपुर, हारवती बालिका इंटर कॉलेज छदौनापुर, गोमती देवी इंटर कॉलेज आलूपुर जहॉनगंज, दयाल एजुकेशन सेन्टर रानूखेड़ा कमालगंज, वीरांगना झलकारीबाई इंटर कॉलेज कमालगंज, आदर्श रामस्वरुप इंटर कॉलेज राजपूत नगर जहानगंज, सूरजमुखी इंटर कॉलेज कोहना नगला रजीपुर, दयाराम इंटर कॉलेज बद्रीनगर कुन्दन गुनेशपुर, योग साधना के0डी0 बालिका शिक्षा संस्थान कुंती
नगर कमालगंज,
इण्टर कालेज अमृतपुर राजकीय इंटर कॉलेज कुम्हरौर, पं0 दीनदयान उपाध्याय रा0मा0 इंटर कॉलेज कनकापुर, गंगापार महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज राजेपुर, दयानन्द इंटर कॉलेज अमृतपुर, अमर ज्योति इंटर कॉलेज गनुआ गलारपुर, श्रीमती शांतिदेवी रघुराज सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज कुबेरपुर, जनता इंटर कॉलेज खण्डोली, योगेन्द्र सिंह हृदेश्य कुमारी इंटर कॉलेज चित्रकूट गांधी, पुत्तुलाल इंटर कॉलेज, जैनापुर, महर्षि विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बदनपुर, गीता बी0एन0सिंह इंटर कॉलेज गांधी।
इण्टर कालेज नवाबगंज
श्रीराम अग्रवाल इंटर कॉलेज परीउल्ली हथौडा, शहीद वीरेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज नवाबगंज, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज चम्पत नवाबगंज, पं0 प्यारेलाल इंटर कॉलेज गुठिना नबाबगंज, एस0के0एम0 इंटर कॉलेज चांदपुर नवाबगंज, जवाहर लाल नेहरु इंटर कॉलेज हुसैनपुर नवाबगंज, आर0 पी. इंटर कॉलेज लोधीनगर।
श्रीमती दीपिका राजपूत प्रधानाचार्य पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ के संयोजन में प्रातः 10 बजें से शाम 5 बजें तक पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को माननीय सांसद मुकेश राजपूत द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तत्पश्चात् पुस्तकों का वितरण किया जायेगा।
कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार जिला विधालय निरीक्षक फर्रुखाबाद के हवाले से बताया गया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत फर्रुखाबाद जनपद में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार का यह पहला आयोजन है। सोशल मीडिया (व्हाट्सएप/फेसबुक) के इस जमाने में ज्ञान की रक्षा के लिए पुस्तकों की जिंदगी बचाने का जो महान कार्य सांसद ने किया है, वे इसके लिए बधाई के पात्र है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुकेश कुमार के दूरभाष नंबर- 9599910644 पर संपर्क किया जा सकता है।

