बंदरों के हमले से छत से गिरी छात्रा की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 सितंबर 26। बंदरों के हमले से मौत होने की घटनाएं थम नहीं रही है। बंदरों से घबराई छात्रा पलक चौहान की छत से गिरने से मौत हो गई। पलक थाना कादरी गेट के मोहल्ला नरकसा निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री थी वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। छात्रा पलक आज दोपहर बाद स्कूल से घर पहुंची वह कपड़े बदलने के लिए पहले मंजिल के कमरे में गई वहां बैठे बंदरों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागी पलक हड़बड़ी में नीचे जा गिरी।

जिससे परिवार मैं अपरा तफरी मच गई परिजन तुरंत ही गंभीर घायल पलक को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया परिजन शव घर ले गए। शव के घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। बंदरों के हमले से बचने के लिए लोगों ने लोहे के जाल लगवाना शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!