नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 21 सितंबर 26। नशेड़ी युवक सुनील कुमार कुशवाहा उर्फ डपलू ने फांसी लगाकर जान दे दी। डपलू कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी शेर सिंह कुशवाहा का 30 वर्षीय पुत्र था। वह सायं घर के छप्पर की बल्ली में साड़ी बांध कर गले में साड़ी फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने जब डपलू को फांसी पर लटकता देखा तो परिवार हड़कंप मच गया। वह पल्लेदारी का काम करता था घटना के समय उसकी पत्नी सीमा अंगूरीबाग गई थी। घर आने पर उसने पति को फांसी पर लटकते देखा था।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि डपलू शराब पीने का आदी था सुबह ही शराब पी लेता था किसी बात की टेंशन के कारण उसने अपनी जान दे दी है।

error: Content is protected !!