महिला को निर्वस्त्र कर रेप का प्रयास: अदालती आदेश पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 सितंबर 26। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने महिला को निर्वस्त्र का रेप का प्रयास करने वालों के विरुद्ध अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया है। यह शर्मनाक घटना बीते दिनों कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला पति में हुई है। पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29.09.25 को गाव के नरवीर पुत्र मेंघनाथ, सुरेन्द्र पुत्र मेंघनाथ, कश्मीर पुत्र मेघनाथ मानसिंह द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गयी थी। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थिनी द्वारा थाना कोतवाली कायमगंज में दर्ज करायी थी जिसकी विवेचना चल रही है।

उसी की रंजिश मानते हुए प्रार्थिनी पर समझौता का उपरोक्त सभी दवाव आये दिन बनाने लगे। प्रार्थिनी द्वारा समझौता करने से मना किया तो 20.07.26 समय करीब शाम 7 बजे उपरोक्त नरवीर व सुरेन्द्र, कश्मीर पुत्रगण मेघनाथ व मानसिंह प्रार्थिनी को मां वहन की गाली गलौज करने लगे। प्रार्थिनी द्वारा मना किये जाने पर उपरोक्त सभी एक राय होकर बुरी नियत से पकड लिया तथा जमीन पर पटक दिया। लातें घूंसों से मारा पीटा तथा नरवीर सुरेन्द्र मानसिंह घर के अन्दर घसीटकर ले गये।

उपरोक्त तीनों ने प्रार्थिनी का अंगवस्त्र फाडकर निर्वस्त्र कर दिया तथा बलात्कार करने का प्रयास किया। शोर शराबे की आवाज पर प्रार्थिनी की पुत्री आशिकी व पिता रामनरेश आदि लोग आ गये जिन्होंने बचाया व ललकारा। प्रार्थिनी अपने पिता के साथ उपरोक्त लोगों के घर शिकायत करने गयी तो रीना पत्नी कश्मीर, राजश्री पत्नी मेंघनाथ, ज्योती पत्नी धर्मवीर, प्रगति पुत्री मानसिंह एकराय होकर प्रार्थिनी व उसकी पुत्री पर हमलावर हो गये और गाली गलौज करके भगा दिया। प्रार्थिनी उसी समय थाने गयी तो प्रार्थनापत्र लेकर रख लिया कहा कि जांच करके कार्यवाही करेगें।

फिर 112 पर काल की तो उपरोक्त सभी को पकडकर 170 बीएनएसएस की कार्यवाही करके छोड दिया लेकिन प्रार्थिनी की रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। तब मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थनापत्र प्रेषित किया जिन पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी।

error: Content is protected !!