फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 21 सितंबर 26। अदालत ने बहन की हत्या करने वाले कलयुगी भाई विक्रम यादव उर्फ विक्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। थाना शमशाबाद के ग्राम मुरैठी निवासी सुरेश यादव के पुत्र विक्की ने 31 जनवरी 2017 को घर में ही सर में चोट मार कर 20 वर्षीय बहन प्रतिभा की हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में गांव के गांव गौचरन पुत्र राजेश्वर ने विक्की के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
अदालत ने सुनवाई के दौरान विक्की को दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाकर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। शमशाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि मुकदमे में बेहतर ढंग से पैरवी होने के कारण अभियुक्त को कड़ी सजा मिली है।
अवैध राइफलधारी गिरफ्तार
शमशाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी अवधेश पुत्र जोगेंद्र सिंह को 315 बोर की अवैध राइफल पर दो कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

