भाजपा की बैठक में निकाय  चुनाव में दलितों के वोट हथियाने की बनाई गई रणनीति

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) आज भाजपा जिला मुख्यालय पर कोई बैठक में अनुसूचित जनजाति के वोटरों को हथियाने की रणनीति बनाई गई। अनुसूचित मोर्चा के बस्ती संपर्क अभियान एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रिशिपाल सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड बिल्लौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बिल्लौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश में संविधान का निर्माण किया उनके बनाए हुए संविधान पर ही आज देश का लोकतंत्र चल रहा है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया था भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर चल रही है। समाज में भाईचारा और सद्भाव स्थापित हो इस दिशा की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं केंद्र सरकार कीकल्याणकारी योजनाएं सभी वर्ग को लाभान्वित कर रही है।

पिछली सरकारें जाति और वर्ग के आधार पर ही लोगों को लाभ पहुंचाती थी पिछली सरकारों में दलित समाज को ठगा गया। दलित समाज का वोट तो लिया गया लेकिन उनके साथ कभी न्याय नहीं हुआ। भाजपा की सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं आगामी होने वाले निकाय चुनाव में भी अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जनता का विश्वास जीतना है।

इसके लिए कार्यकर्ता अनुसूचित बस्तियों में जाकर घर-घर संपर्क अभियान करेंगे ज्यादा से ज्यादा अनुसूचित वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे। इन बस्तियों में जाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बाले पत्रक घर-घर बाटेंगे।उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी संगठन के माध्यम से मिलती है।इ सलिए कार्यकर्ता जी जान से जुट कर निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा अनुसूचित मोर्चा भाजपा संगठन का अभिन्न अंग है संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर ने दलित वर्ग के लोगों की आवाज को मजबूत करने का कार्य किया था। ऐसे ही वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। कांग्रेस और बसपा ने बाबासाहेब के विचारों का कभी सम्मान नहीं किया लेकिन वोट हासिल करने के लिए उनके नाम का उपयोग किया।

भाजपा सरकार बाबासाहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है दलित समाज बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहा है 2017 और 2022 के विधानसभा के चुनावों में बड़ी संख्या में दलित समाज को प्रतिनिधित्व मिला। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर भाजपा सरकार के जनकल्याण के कार्यों की जानकारी को विस्तार से लोगों के बीच पहुंचाएं।

बैठक में राज्य अनुसूचित आयोग सदस्य रामाश्रय दिवाकर अभय कठेरिया प्रभारी महिपाल कनौजिया क्षेत्रीय मंत्री अवधेश दिवाकर रामभरोसे चक सोहनलाल दिवाकर राजेंद्र दिवाकर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!