सामूहिक विवाह: सैकड़ों वर वधु ने थामा एक-दूसरे का हाथ: साथ जीने मरने की खाई कसमें

कमालगंज फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) कमालगंज के आरपीपीजी कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 195 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा और साथ जीने मरने की कसम खायी। 195 जोडो के विवाह कार्यक्रम में 99.45 लाख धनराशि व्यय हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वर एवं वधु पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वर वधु को प्रमाण पत्र एवं पायले भेंट की।इसी दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर उनका विवाह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सरकार ने ली है।

इस योजना के माध्यम से वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक 1460 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। जिसमें 661.13 लाख छह करोड इकसठ लाख तेरह हजार की धनराशि व्यय की जा चुकी है। इस योजना के तहत प्रत्येक कन्या के विवाह पर शासन द्वारा 51 हजार प्रति जोड़े पर व्यय किये जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें 35 हजार रुपए कन्या के बैंक खाते मे तथा 10 हजार की उपहार सामग्री दी जाती है।

जिसमें चांदी की पायलें, चांदी की बिछिया, वर एवं कन्या के लिये वस्त्र एवं वर्तन आदि उपहार स्वरूप प्रत्येक विवाहित जोड़े को दिये जाते है। इसके अतिरिक्त 6 हजार रुपए विवाह के आयोजन पर व्यय किया जाता है। जिसमे पांडाल, फर्नीचर, सजावट, फोटोग्राफी, खानपान की व्यवस्था की जाती है। यह योजना ऐसे निर्धन परिवारों के लिये है, जिनकी पुत्रियों की आयु 18 से अधिक है तथा अपनी पुत्री के विवाह करने में आर्थिक कठिनाई महसूस करते है उनके लिये यह योजना वरदान सावित हो रही है।

आज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह अवसर अत्यन्त खुशी एवं उत्साह से भरा हुआ है कि इन कन्याओं के सामूहिक विवाह के अवसर पर कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में यह पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी कमालगंज के अथक प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में कुल 195 जोडो का विवाह सम्पन्न हो रहा है।

जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। आज के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वर-वधू को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की। ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के 77, मोहम्दाबाद 17, नवाबगंज 5, कायमगंज 19, राजेपुर 11, शमशाबाद 14, नगर पालिका फर्रुखाबाद 11, नगरपालिका कायमगंज 6, नगर पंचायत कमालगंज 2, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद एक एवं बढ़पुर ब्लॉक की 34 शादियां संपन्न हुई। इनमें से 8 जोड़ों की बौद्ध धर्म से एवं दो शादियां मुस्लिम रीति रिवाज से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!