महिला सम्मेलन: जिस परिवार में नारियों का होता है सम्मान, उसी परिवार में देवता करते हैं निवास

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आर्य प्रतिनिधि सभा फर्रुखाबाद के तत्वावधान में मेला श्रीराम नगरिया मेला वैदिक क्षेत्र में आज प्रातःकाल यज्ञ किया गया। यज्ञोपरान्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विदुषी बहन डॉ वंदना आर्या ने मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए बताया कि “माता निर्माता भवति” परिवार, समाज और राष्ट्र की निर्माता माताएं होती हैं।

धरती पर स्वर्ग स्थापित करने और समाज को श्रेष्ठ और आदर्शवान बनाने में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। मान्यवर काशीराम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी जी ने बताया कि जिस परिवार में नारियों का सम्मान होता है उस परिवार में निश्चित रूप से देवता निवास करते हैं। महिलाएं इस समाज और राष्ट्र की शोभा और शान हैं। मातृशक्ति का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है।

महिला सम्मेलन की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना द्विवेदी जी ने कविता पाठ किया कि-
नारी तू जग की महतारी।
तेरे कारण इस गुलशन की महके क्यारी क्यारी। समाज और राष्ट्र को आगे बढाने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है।
कु.उदिता आर्या ने एक गीत प्रस्तुत किया कि-
देवियां देश की जाग जाएं अगर,
युग स्वयं ही बदलता चला जायेगा।।

सभी माताओं को उत्तम प्रेरणा दी। साध्वी हरिप्रिया जी ने सभी उपस्थित मातृशक्ति को आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन कु. माद्री आर्या ने किया। सभा में दीपिका आर्या , मधु आर्या, गीता भारद्वाज,ऋतु आर्या, नीलम आर्या, रेशमा दासी, राधा तोमर, शालिनी रेनू आर्या आदि सैकड़ो श्रोता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!