देखिए- अध्यक्ष पद के लिए किसने खरीदे पर्चे: किसको मिल सकती है अध्यक्ष पद की टिकट

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन 53 पर्चे खरीदे गए। फर्रुखाबाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए राधा श्रीवास्तव एवं मुमताज बेगम ने पर्चे खरीदे। कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 7 पर्चे खरीदे गए। जिनमें अमित कुमार वर्मा रिचा वर्मा सुभाष चंद्र गुप्ता आलोक गुप्ता आशीष गुप्ता मोनिका गुप्ता एवं महेंद्र कुमार शामिल है।

कमालगंज टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी ने नामांकन पत्र खरीदा। शमशाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए सावित्री देवी रीता दुबे मीना देवी एवं प्रगत चौधरी ने भी पर्चे खरीदे। कंपिल टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए नवनीत किशोर ने नामांकन पत्र खरीदा। मोहम्मदाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 5 पर्चे खरीदे गए। जिनमें सुमनलता दीपा यादव सौरभ कुमार रेखा एवं नीलम कुमारी शामिल है।

नवाबगंज टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए। जिनमें विनीता अनिल मिनाज बन्ने खां विमलेश प्रीति गुप्ता पंकज कुमार अनुज कुमार सुधीर कुमार सुनील कुमार संतोषी देवी मुरादी बेगम एवं धर्मेंद्र शामिल है। संकिसा टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई। जिनमें सरिता यादव सुषमा देवी ओमां माया देवी रेनू राजश्री एवं मीना देवी शामिल है।

खिमसेपुर टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 8 पर्चे खरीदे गए। जिनमें सुधीर प्रताप सिंह संगीता कुलदीप सिंह हुकुम सिंह कमलेश कुमारी वीरेंद्र सिंह कुसुमा देवी एवं सियाश्री शामिल है। सरिता यादव ने चार रीता दुबे एवं राधा श्रीवास्तव में 2-2 पर्चे खरीदे हैं।

भारतीय जनता पार्टी से कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुभाष गुप्ता शमशाबाद से विजय गुप्ता की पत्नी संकिसा टाउन एरिया से राहुल राजपूत की पत्नी एवं टाउन एरिया कमालगंज से बीना कमल नवाबगंज टाउन एरिया से सर्वेश शाक्य की टिकट पक्की किसको टिकट मिलने की जबरदस्त चर्चा व्याप्त है फर्रुखाबाद नगरपालिका

अध्यक्ष पद की टिकट के लिए आप द्विवेदी परिवार से भी टिकट मिलने की चर्चा शुरू हो गई है वैसे समाजसेवी मोहन अग्रवाल की टिकट तय मानी जा रही है मोहम्मदाबाद टाउन एरिया मैं राजेश बाथम के बजाय सर आप राजेश वर्मा का नाम ऊपर चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी से कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुभाष गुप्ता, शमशाबाद से विजय गुप्ता की पत्नी, संकिसा टाउन एरिया से राहुल राजपूत की पत्नी, टाउन एरिया कमालगंज से बीना कमल व नवाबगंज टाउन एरिया से सर्वेश शाक्य को टिकट मिलने की जबरदस्त चर्चा है। फर्रुखाबाद नगरपालिका अध्यक्ष पद की टिकट के लिए अब द्विवेदी परिवार से भी टिकट मिलने की चर्चा शुरू हो गई है।

वैसे समाजसेवी मोहन अग्रवाल की टिकट तय मानी जा रही है। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी भी टिकट के लिए जबरदस्त ढंग से सक्रिय है। मोहम्मदाबाद टाउन एरिया में राजेश बाथम के बजाय सर्राफ राजेश वर्मा का नाम ऊपर चल रहा है। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी से शमशाबाद से नदीम अहमद फारुकी कायमगंज से उमेश गुप्ता की पत्नी कंपिल से उदय पाल यादव मोहम्दाबाद से हरीश कुमार यादव।

खिमसेपुर से जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव व उनके प्रधान भाई हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिंटू को टिकट मिल सकती है। फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू श्रीमती एकता चौधरी का नाम आगे चल रहा है। डॉ अरविंद गुप्ता भी पत्नी को टिकट दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीते वर्ष पार्टी छोड़ देने के कारण पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कटियार की पुत्रवधू पर दांव नहीं लगाये जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

error: Content is protected !!