फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर पालिका फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के लिए आज 7 नामांकन पत्र खरीदें गए। जिनमें श्रीमती वत्सला अग्रवाल श्रीमती दमयंती सिंह श्रीमती एकता श्रीमती सुची कटियार बिट्टो देवी श्रीमती निशा एवं श्रीमती समिता शामिल है।
नगर पालिका कायमगंज अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती रेशमा मोहम्मद सरवर हुसैन शरद कुमार श्रीमती सुमन एवं प्रदीप कुमार 5 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे हैं।
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद अध्यक्ष पद के लिए राजेश सिंह यादव हरीश कुमार श्रीमती उषा देवी अशोक कुमार एवं राहुल कुमार अपने पर्चे खरीदे हैं।
संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती स्नेहलता श्रीमती प्रियंका वर्मा श्रीमती लेखा वर्मा श्रीमती खुशबू वर्मा श्रीमती धन देवी श्रीमती सत्यप्रभा एवं श्रीमती रामायनश्री 7 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हैं।
कम्पिल टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 4 पर्चे खरीदे गए। जिनमें अशोक कुमार मौर्य श्रीमती शीतल, जगजीवन एवं अमित कुमार शामिल है।
खिमसेपुर नगर पंचायत के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन पर्चे खरीदे गए। जिनमें शिव कुमार सिंह पातीराम वर्मा रक्षा देवी रीता पाल सुरजीत सिंह पाल एवं विनीत कुमार शामिल हैं।
नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती राजवती संखवार एवं श्रीमती बीना कमल ने नामांकन खरीदें।
शमशाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें जोया शाह बिट्टन निसात खानम शीबा परवीन एवं समन खयाजा जा शामिल हैं।
नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 12 पर्चे खरीदे गए। जिनमें अनुज कुमार हर्ष जाहर सिंह विपिन सिंह वीरेंद्र मोहम्मद यूनुस श्रीमती राजरानी काशीराम कुशवाहा करुणेश यादव धरम वीर धरम वीर फारूक अली श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं विमलेश शामिल है।