60 लाख की अफीम सहित 7 तस्कर गिरफ्तार: पकड़े गए खनन करने वाली जेसीबी ट्रैक्टर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिले की पुलिस ने 60 लाख कीमती अफीम सहित अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
थाना जहानगंज पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से काली नदी पुल के पास तस्करों की कार की घेराबंदी कर कार से 6 किलो अफीम अफीम बरामद की। पुलिस ने कार सवार जनपद बरेली थाना बिसारतगंज के मझगवां निवासी इकरार साजिद हुसैन उर्फ सद्दाम मोहम्मद खालिद।

जनपद बरेली थाना आंवला के ग्राम धनसू निवासी यूनुस झारखंड निवासी मंगलू अताउल हक एवं जनपद बरेली थाना अलीगंज के ग्राम मंडौरा निवासी फहीम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के पास 6 किलो अफीम बरामद हुई।

जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपए है। तस्कर मारुति कार से अफीम को बेचने जा रहे थे। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन एवं 1500 रुपए बरामद किए गए। एसपी श्री मीणा ने बताया कि इकरार कोतवाली मोहमदाबाद के गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था उसकी गिरफ्तारी पर 15000 का इनाम था।

पकड़े गए खनन करने वाले वाहन

थाना कमालगंज के दरोगा उमाकांत अवस्थी ने ग्राम अमानाबाद में मिट्टी का खनन वाले वाहन चालकों को पकड़ने का प्रयास किया। चालक एक जेसीबी वह 4 ट्रैक्टरों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। पुलिस की सूचना पर खनन अधिकारी राजीव रंजन ने विभागीय कार्यवाही की है। बताया गया कि जेसीबी थाना जहानगंज के ग्राम सिरोंज निवासी संदीप की है। जबकि ट्रैक्टर थाना जहानगंज के ग्राम बंथल शाहपुर के बताए गए हैं।

error: Content is protected !!