फर्रुखाबाद। (एबीडी न्यूज़) नगर पालिका एवं टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए आज आधा दर्जन नामांकन किए गए। फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए राधा श्रीवास्तव ने निर्दलीय नामांकन किया। जबकि नवाबगंज टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए कमालुद्दीन, जाहर सिंह एवं बन्ने खां ने निर्दलीय पर्चा भरा। संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती धनदेवी राजपूत ने आम आदमी पार्टी से नामांकन किया।खिमसेपुर टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए सुधीर प्रताप सिंह ने पर्चा भरा।
आज फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए श्रीमती दमयंती सिंह एवं श्रीमती एकता चौधरी ने 2-2 पर्चे और लिए हैं। फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रीना दीक्षित एवं अर्चना ने पर्चे खरीदे। टाउन एरिया कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए सरस्वती वर्मा एवं सुमन गुप्ता ने 2-2 पर्चे खरीदे। अभिषेक ने भी नामांकन पत्र खरीदा। शमशाबाद टाउन एरिया के लिए मुन्नी देवी एवं विमला देवी ने नामांकन पत्र खरीदे।
कंपिल टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु ने 2 पर्चे खरीदे सुबोध ने भी नामांकन पत्र खरीदा। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद शर्मा नरसिंह वर्मा पवन कुमार वर्मा एवं कल्पना यादव ने पर्चे खरीदे। नवाबगंज टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें सोबरन सिंह प्रेम सिंह पुष्पेंद्र कुमार जाहर सिंह कुसुमा देवी सुनील कुमार एवं प्रमोद कुमार शामिल हैं।
संकिसा के लिए उर्मिला एवं खिमसेपुर टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए संजू ने नामांकन पत्र खरीदा। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती धन देवी राजपूत यदि चुनाव जीती हैं तो उनके स्थान पर उनका बेटा काम करेगा। बेटे ने मीडिया को बताया कि मैं मां के आशीर्वाद से भ्रष्टाचार खत्म कर शिक्षा स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान दूंगा।