पूर्व विधायक की बहू एकता चौधरी, देवकीनंदन लक्ष्मी व जोया साह नामांकन किये

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू श्रीमती एकता चौधरी चौधरी ने नगरपालिका फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के लिए सपा से 2 पर्चे दाखिल किए हैं। जबकि पूर्व चेयरमैन श्रीमती दमयंती सिंह निर्दलीय दो नामांकन किए हैं।श्रीमती एकता चौधरी के नामांकन के समय उनके पति अविनाश सिंह उर्फ विक्की मौजूद रहे।

कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिनमें देवकीनंदन ने सपा से सरवर हुसैन ने कांग्रेस से सुमन गुप्ता रेशमा व शिवचरन ने निर्दलीय पर्चे भरे। टाउन एरिया कमालगंज से लक्ष्मी ने सपा से नामांकन किया। टाउन एरिया शमशाबाद से शीवा परवीन ने कांग्रेस से निशांत खानम ने निर्दलीय श्रीमती जोया साह सपा से नामांकन किया।

टाउन एरिया कंपिल से अमित कुमार ने आम आदमी पार्टी से राजवती ने सपा से व धीरज कुमार ने निर्दलीय पर्चा भरा। टाउन एरिया मोहम्मदाबाद श्री सुशील ने बसपा से रेखा कुमारी, नीलम, सौरभ कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। टाउन एरिया नवाबगंज से विनीत ने सपा से धर्मेंद्र ने कांग्रेश से कमलेश यादव धर्मवीर सुनील कुमार नीरज राजपूत रामशरन उषा व संतोषी ने निर्दलीय पर्चे भरे।

संकिसा टाउन एरिया से सरिता ने सपा से माया देवी ने कांग्रेश से उमा सुषमा ममता प्रियंका वर्मा किताब श्री खुशबू रेनू ने निर्दलीय नामांकन किया है। टाउन एरिया खिमसेपुर से संगीता देवी ने सपा से विनीत कुमार रीता पाल सुरजीत ने निर्दलीय नामांकन किया। आज कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जबकि सभासद पद के लिए 68 नामांकन किए गए।

error: Content is protected !!