फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 27 व 28 अक्टूबर को बौद्ध नगरी में संकिसा महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। धम्मालोंको बुद्ध विहार में कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम को धूमधाम से संपन्न करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में संयोजक कर्मवीर के अलावा भिक्षु डॉ धम्मपाल थैरो, नागेंद्र शाक्य, देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू एवं संदीप शाक्य को सह संयोजक बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अतिथि के रूप में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक सुशील शाक्य, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को आमंत्रित किया जाएगा। धम्म यात्रा के दौरान झांकी एवं भिक्षु सम्मेलन के कार्यक्रम की जिम्मेदारी भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थैरो ने ली है वह इन कार्यक्रमों का स्वयं खर्चा भी वहन करेंगे।
महोत्सव के लिए धन संग्रह एवं व्यय की जिम्मेदारी रघुवीर सहाय पर डॉ देवेश शाक्य को सौंपी गई। बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु करमापा व अन्य भिक्षुगण भोजन व्यवस्था की देखरेख करेंगे। मंच का संचालन शिवसरन शाक्य, अवनीश शाक्य, संदीप शाक्य एवं देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू करेंगे। मंच के अध्यक्ष मंडल में कर्मवीर शाक्य सरदार सिंह शाक्य एवं श्रीमती सरिता शाक्य को शामिल किया गया।
रघुवीर शाक्य, डॉ देवेश शाक्य, राहुल शाक्य एडवोकेट सुधीर शाक्य एडवोकेट, पवन शाक्य प्रधान, कन्हैयालाल शाक्य, हरवेद्र शाक्य उर्फ लहौरे प्रधान, कमल सिंह शाक्य को मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप गई। बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति को मंच पर नहीं जायेगा। कार्यक्रम के लिए पंचशील झंडा झंडी बैनर आदि सामग्री की जिम्मेदारी शिवसरन शाक्य को सौंप गई।
जबकि वॉलिंटियर्स कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी सुधीर शाक्य एडवोकेट को व वितरण की जिम्मेदारी डॉ देवेश शाक्य कमल सिंह भूपेंद्र शाक्य एवं कन्हैयालाल शाक्य को दी गई। महोत्सव में पूर्व की भांति ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लाइट टेंट एवं साउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी सूरज प्रसाद शर्मा एवं विनोद यादव को दी गई।
बैठक में तय किया गया की कार्यक्रम के सभी जिम्मेदार व्यक्ति 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक मौजूद रहेंगे। यदि कोई व्यक्ति चला जायेगा तो उसे अगली बार कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी जायेगी। यह भी तय किया गया की कोई भी बुद्ब अनुयाई अचल चैत्र स्तूप के ऊपर पूजन के लिए नहीं जाएगा। सभी लोग स्तूप के नीचे ही बैठकर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर बुद्ध की पूजा करेंगे।
बैठक में सभी अनुयायियों से धर्म यात्रा के दौरान भगवान बुद्ध सम्राट अशोक आदि के संबंध में ही नारेबाजी करने की हिदायत के साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। समारोह के दौरान अराजक तत्वो पर नजर रखने की हिदायत दी गई।
बैठक में विधायक सुशील शाक्य, डॉ धम्मपाल थैरो भिक्षु करमापा, सरदार सिंह शाक्य देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू श्रीमती सरिता शाक्य, अवनीश शाक्य संदीप शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य रघुवीर शाक्य डॉ देवेश शाक्य, शिवसरन शाक्य, सुधीर शाह के एडवोकेट राहुल शाक्य एडवोकेट, प्रधान हरवेद्र शाक्य उर्फ लहौरे, रामवीर शाक्य अशोक मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।