संकिसा में 27 व 28 को होने वाले बुद्ध महोत्सव की व्यवस्था के लिए पहल: डीएम ने दिया आश्वासन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) संकिसा में सदियों से होने वाले बुद्ध महोत्सव की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। धम्मालोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य के नेतृत्व में नागेंद्र शाक्य, श्रीमती सरिता शाक्य संदीप शाक्य, शिवसरन शाक्य अवनीश शाक्य कमल सिंह शाक्य, पवन शाक्य एडवोकेट सुभाष शाक्य एडवोकेट ने जिलाधिकारी से भेंट की। बुद्ध महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि देश विदेश के भिक्षु सदियों से शरद पूर्णिमा पर बौद्ध स्तूप की पूजा अर्चना करते है। इसी दौरान 27 व 28 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया है।

श्री शाक्य ने डीएम से महोत्सव की सुविधाओं को उपलब्ध कराकर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराये जाने की मांग की। श्री शाक्य ने एफबीडी न्यूज को बताया कि जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने महोत्सव के दौरान संकिसा में मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करने का आश्वासन दिया है।
श्री शाक्य ने बताया कि 27 अक्टूबर बुद्ध महोत्सव में सूबे के पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से पूर्व धम्मालोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट एवं उप प्रबंधक रघुवीर सिंह के द्वारा कायमगंज के अनाथ पिंडक एवं प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।
मालूम कि अग्रवाल ने धम्मालोंको बुद्ध विहार परिसर में लाखों रुपयों की लागत से अशोक स्तंभ लगवाकर भूकम्प निरोधी बुद्ध सभागार का निर्माण कराया है।

error: Content is protected !!