फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) माफिया अनुपम दुबे के ठंडी सड़क स्थित होटल गुरु शरणम् पैलेस के जलवे का अंत होने जा रहा है। प्रशासन ने जोरदार की तैयारी कर होटल को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीएम सिटी मजिस्टेट सीओ सिटी तहसीलदार नगर पालिका के इओ जिले के थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स व कर्मचारी गुरुशरणम पैलेस पहुंचे। होटल से सामान निकालने के लिए नगर पालिका व जिला पंचायत के अलावा प्राइवेट सैकड़ो कर्मचारियों को लगाया गया है।
निकाला गया सामान नगर पालिका कैटिल केचर टाइटल डंपरों से ले जाकर डूडा कार्या
लय के निकट डाला जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के पुलिस फोर्स के अलावा पड़ोसी जनपदों से भी भारी पुलिस बल मंगाया गया है। आईटीआई चौराहा के निकट से एवं लाल गेट चौराहे के निकट से बैरीकेडिंग लगाकर मुख्यमार्ग का यातायात रोका गया। इसी मार्ग पर जाने वाली गलियों से भी आवागमन बंद कर दर्जनों पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि प्रशासन ने होटल स्थल पर जाने के लिए मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
मीडिया कर्मी समाचार कवरेज करने के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। बताया गया है की होटल का सभी सामान निकालने के बाद होटल को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। इसी घटना के कारण सांसद मुकेश राजपूत ने आज दोपहर आवास पर की जाने वाली प्रेस वार्ता स्थगित कर दी है। मालुम हो की होटल का निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कराया गया है अनुपम दुबे के परिजन होटल को बचाने को लेकर बडी अदालतों तक कानूनी लड़ाई हार चुके हैं।
पुलिस ने अनुपम की पत्नी को रोका
माफिया अनुपम दुबे की पत्नी श्रीमती मीनाक्षी दुबे होटल को गिराने की कार्रवाई रोकने के लिए लाल गेट तिराहे पहुंची। वहां तैनात पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। श्रीमती दुबे ने मीडिया को बताया कि इलाहाबाद की अदालत ने होटल को गिराने की कार्रवाई रोकने का आदेश किया है। श्रीमती दुबे ने बताया कि अधिवक्ता ने यह जानकारी मुझे दी है। अदालत के आदेश की जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई है। यदि अदालत की रोक के बावजूद होटल गिराने की कार्रवाई की गई तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
होटल गिरने के लिए लगाए गए बुलडोजर
गुरुशरणम पैलेस को गिराने के लिए नगर पालिका के दो बुलडोजरों को लगातार गया हैं। पैलेस गिरने की कार्रवाई पीछे से शुरू की गई है। ऊपरी हिस्से को तोड़ने के लिए अनेकों मजदूर लगाए गए। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम एसपी मौके पर पहुंचे।
(मोहम्मद तालिव की रिपोर्ट)