फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) अदालत के द्वारा जारी किया स्थगन आदेश न मिलने के कारण प्रशासन द्वारा गुरुशरण पैलेस को निरंतर गिराया जा रहा है।
प्रशासन ने होटल गिरने के लिए नगर पालिका के दो बुलडोजर लगाए है चालकों ने बुलडोजरों से होटल के काफी हिस्से को ढहा दिया है। जिसके कारण होटल खंडहर दिखने लगा है।
स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सायं 5:36 बजे मीडिया को अवगत कराया कि गुरुशरणम सलाम पैलेस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही थी।
इसी दौरान संबंधित पक्ष ने बताया की हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने इस जगह आदेश जारी कर होटल गिरने की कार्रवाई को रोक दिया रोक दिया है। नगर मजिस्टेट ने बताया कि इस संबंध में कोई आदेश का कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके कारण होटल को गिराने का कार्य लगातार जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि अनुपम दुबे बहुत बड़ा माफिया है जिसके विरुद्ध 63 मुकदमे दर्ज है। अदालत के आदेश पर प्रशासन द्वारा गुरुशरणम पैलेस को गिराया जा रहा है। काफी पुलिस फोर्स को लगाया गया है शांति व्यवस्था काम है।
पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार कुख्यात माफिया अनुपम दुबे के गुरुशरणम होटल पर कार्यवाही का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सम्बन्धित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।