फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आखिरकार जिला प्रशासन ने युद्ध स्तरीय कार्यवाही कर दुर्दांत माफिया अनुपम दुवे के श्रीगुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त करके ही दम लिया। रात करीब 11 बजे श्रीगुरुशरणम पैलेस को जमीदोज कर दिये जाने पर जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बीती मध्य रात के समय जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को संयुक्त रूप से जानकारी दी।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया की श्रीगुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त करने में करीब 12 घंटे का समय लगा। यह होटल गलत ढंग से नक्शा पास करा कर कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अनुपम दुबे राज्य स्तरीय चिन्हित दुर्दांत अपराधी है जिसके ऊपर 63 मुकदमे दर्ज है। पुलिस उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है अभी तक पुलिस ने अनुपम की 91 करोड रुपए कीमती संपत्ति कुर्की है। जिसको अनुपम ने अवैध रूप से अर्जित धन से बनाया गया था। उसके श्रीगुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि अनुपम वर्ष 1987 से अपराध जगत में सक्रिय हुआ सरकार की जीरो टांलेंस नीति के तहत अनुपम पर कार्रवाई की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अनुपम के होटल की कीमत 4,36, 84,7 97 रुपए आंकी है।