फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव के द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी का संकेत मिलते ही समर्थकों एवं सपाईयों में में खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ जितेंद्र सिंह यादव के द्वारा बीते दिन लोकसभा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं के होर्डिंग लगवाए गए हैं। ध्यान देने की बात यह है कि इस चर्चित होर्डिंग में 40 लोकसभा क्षेत्र वासियों को बधाई दी गई है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस होर्डिंग में प्रदेश नेतृत्व के अलावा जिले के करीब पांच दर्जन प्रभावशाली नेताओं के फोटो लगाए गए हैं।
इस होर्डिंग को देखते ही सपाइयों में चर्चा शुरू हो गई है कि डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी जोरदारी से शुरू की है। होर्डिंग में टिकट के दावेदार डॉ नवल किशोर का भी फोटो लगाया गया है। जिले में कल ही समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का कार्यक्रम हुआ था।
डॉ नवल किशोर के द्वारा इस कार्यक्रम के लगाए गए होर्डिंग में रिबू श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव के अलावा जिलाध्यक्ष एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष का फोटो लगाया गया। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव सचिन यादव बीते साल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है। डॉ जितेंद्र सिंह यादव के मुकाबले नरेंद्र सिंह यादव ने निर्दलीय विधायकी का चुनाव लड़ा था।
जिसके कारण यादव समाज के वोटों का बंटवारा होकर भ्रम की स्थिति बनी रही। अब डॉ जितेंद्र सिंह के रास्ते का रोडा साफ हो चुका है। स्थानीय होने के के साथ मृदभाषी एवं कमजोर लोगों की मदद करने के कारण डॉ जितेंद्र यादव समाजसेवी भी बन गए हैं। सपाइयों में चर्चा है की डॉ जितेंद्र सिंह यादव की टिकट की दावेदारी से डॉ नवल किशोर की टिकट पर तलवार लटक गई है। पार्टी के किसी नेता एवं डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं की गई है। आने वाले समय में साफ हो जाएगा कि जिले से लोकसभा का चुनाव कौन लड़ेगा।