शाक्य समाज के वोटो के लिए सपा व भाजपा के जवाबी कार्यक्रम

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के वोटो को हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी ने जवाबी कार्यक्रम किए हैं। भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने समाज के वोटो के बिखराव को रोकने के लिए आज कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस में पूर्व सांसद बाबू दयाराम शाक्य सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक आदि ने दयाराम के कार्यकाल एवं उनके व्यवहार की प्रशंसा करते हुए समाज का जननायक बताया।

बताया गया की कठिन दौर के दौरान जब भाजपा के प्रदेश में मात्र दो प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव जीते थे उनमें बाबू दयाराम शाक्य भी शामिल थे। दयाराम शाक्य एवं विधायक सुशील शाक्य के प्रभाव के कारण ही समाज के अधिकांश लोग भाजपा के साथ जुड़े है। समारोह में भाजयुमो के जिला महामंत्री राहुल राजपूत, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले अशोक मौर्य, लालाराम शाक्य, नंदराम शाक्य नर्सरी वाले सुखराम शाक्य ग्राम पंचायत अताईपुर कोहना के पूर्व प्रधान रामौतार शाक्य कुआं खेड़ा खास के पूर्व प्रधान महेश चंद्र शाक्य कुआं खेड़ा वजीर आलम खां के प्रधान हरिदत्त शाक्य, प्रधान पति हरवेद्र सिंह उर्फ लहौरे शाक्य रघुवीर सिंह शाक्य आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सपा का कार्यक्रम

मालूम हो कि सपा समर्थकों ने होली के त्यौहार के बाद 4 अप्रैल को नगर के नव भारत सभा भवन में शाक्य,मौर्य, कुशवाहा, सैनी समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य को बनाया गया था। कार्यक्रम मे डॉ नवल किशोर शाक्य डीएस कुशवाहा, रघुवीर दयाल मौर्य, रामरतन लाल शाक्य, अरविंद शाक्य किसान यूनियन जिला अध्यक्ष, अनंगपाल कुशवाहा प्रधान, शिव कुमार शाक्य सेवानिवृत्त कानूनगो, धर्मपाल शाक्य।

शिवशरन शाक्य,भोजराज शाक्य, रामौतार शाक्य आलू आढती, नरेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य, नागेंद्र शाक्य पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, प्रवेश शाक्य जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ अभिषेक शाक्य, राजन शाक्य, मनोज शाक्य सत्तन, विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा ज्ञानी श्रीमती प्रियंका शाक्य, सुनीता शाक्य, रामलाल शाक्य, सत्य प्रकाश प्रधान आज लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता नागेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य आलू आढती रामौतार शाक्य शिक्षक नेता प्रवेश शाक्य आदि ने किया था। प्रचार किया गया था कि कार्यक्रम शाक्य समाज का है।

जब लोग कार्यक्रम में पहुंचे तब उन्हें पता चला कि यह समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम है अनेकों लोग लाल टोपी लगाए थे यह नजारा देखकर अनेकों लोग कार्यक्रम से चले गए थे। करीब एक डेढ़ दशक से शाक्य उत्थान समिति के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। पूर्व विधायक सुशील शाक्य के द्वारा भी इससे पूर्व बाबू दयाराम शाक्य सामाजिक समरसता समारोह का आयोजन नहीं किया गया। बताया जाता है कि यदि सपाई उक्त कार्यक्रम नहीं करते तो विधायक सुशील शाक्य के द्वारा भी इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता। डॉ नवल किशोर के चुनाव मैदान में आ जाने के कारण शाक्य समाज का रुझान डॉक्टर शाक्य की और हो गया है।