भाजपा ने आपातकाल के दौरान पीड़ित लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज शनिवार जिला भाजपा मुख्यालय पर आपातकाल दिवस की बरसी पर आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष आनंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सांसद मुकेश राजपूत की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान सभी आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों अंगने लाल, विजय वर्मा, जगदीश चंद्र पांडे, अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रघुवीर सिंह, राम लखन का फूल माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।

सभी को रामचरित्र मानस की पुस्तकें भेंट की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद सिंह ने कहा 25 जून 1975 आपातकाल भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय साबित हुआ है। जिस दिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बचाने के लिए देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया था। देश की सभी संवैधानिक संस्थाएं मीडिया राजनीतिक दल एवं लोकतंत्र रक्षकों पर सरकार का प्रतिबंध हो गया।

1975 आपातकाल के विरोध में उठी प्रत्येक मुखर आवाज को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीतियों से प्रतिबंधित कर दिया। आंदोलनकारियों पर सरकार ने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी नौजवानों को जेल में डाल दिया गया आंदोलन कर रहे जयप्रकाश नारायण,अटल बिहारी वाजपेई,जॉर्ज फर्नांडीज और लालकृष्ण आडवाणी को नजर बंद कर दिया गया था। जनपद में भी दयाराम शाक्य ब्रह्मदत्त द्विवेदी और राम प्रकाश त्रिपाठी को जेल में डाला गया।

कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र से ऊपर गांधी परिवार को महत्व दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी दल से बड़ा देश को महत्व देती है राष्ट्र को मजबूत करना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा आजादी के उपरांत स्वतंत्र भारत में आपातकाल लोकतंत्र का सबसे काला बड़ा काला अध्याय है देश के युवाओं को आपातकाल के बारे में जानने की आवश्यकता है। जब 25 जून 1975 भारत में मौलिक अधिकारों का हनन हुआ एक पार्टी व परिवार ने देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी।

अदालत के फैसले को अस्वीकार करते हुए देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा आपातकालीन ऐसा समय था जब देश की संवैधानिक संस्थाओं पर ताला लगा दिया गया लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हुए नौजवानों पर अत्याचार करते हुए उनके पैरों से नाखून खींच लिए गए। देश कभी आपातकाल के दर्द को भुला नहीं सकता है।

भाजपा की सरकार व संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करती है सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ कार्य करते हुए देश का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र मोदी विश्व में भारत के मजबूत लोकतंत्र की छवि पेश कर रहे हैं।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा आजादी प्रत्येक नागरिक का अधिकार है लेकिन कांग्रेस ने आजाद भारत में 25 जून 1975 को एक परिवार को बचाने के लिए देश के नागरिकों को गुलाम बना दिया।

जब राज नारायण याचिका पर न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निर्वाचन असंवैधानिक करार दिया तब कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जो एक काला अध्याय साबित हुआ।
कार्यक्रम में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम कि संचालन जिला महामंत्री सुनील रावत ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला मंत्री सर्वेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल राजपूत जिला मंत्री विक्रांत तिवारी नंदराम शाक्य फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा मुकेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह।

युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सत्यम कटिहार सुनील राठौर बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य बढ़पुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित पाल मनोज गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *