जिले में विद्युत विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों की हड़ताल: उपभोक्ताओं में मचेगा हाहाकार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) कार्यकारी संस्था द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाए जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने आज सुबह 10 बजे से पूरे जिले में हड़ताल शुरू कर दी है। बिजली मरम्मत का कार्य ठप हो जाने से पूरे जनपद में हाहाकार मच जाने की संभावना हो गई है। यदि वास्तव में देखा जाए लाइनमैन व पेट्रोल मैन का कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों की बदौलत ही बिजली विभाग चल रहा है।

ये कर्मचारी सर्दी गर्मी बरसात में दिन रात 24 घंटे जान पर खेलकर बिजली लाइनों की मरम्मत करते हैं। इन्हीं कर्मचारियों की बदौलत लोगों को विद्युत आपूर्ति मिल पाती है। इन कर्मचारियों को करीब 8 हजार रुपए ही मानदेय मिलता है जबकि कर्मचारियों का प्रतिमाह करीब 3 हजार रुपए पेट्रोल में ही फुंक जाता है। सब स्टेशन की जिम्मेदार जेई इलाके में जाने से घबराते हैं कि कहीं गुस्साए ग्रामीण अपना गुस्सा उनके ऊपर न उतार दे।

मालूम हो कि बीते दिन ही जिला कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ जनपद फर्रुखाबाद ने आज प्रातः 10 बजे से कार्य बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी। कि बिजली के आउट सोर्स कर्मचारी संबंधित प्रत्येक बिजली घरों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होगे। कार्यदाई संस्था भारत इंटरप्राइजेज द्वारा माह मई से कर्मचारियों का मानदेय समय से न दिए जाने व सुरक्षा उपकरण से संबंधित किसी भी प्रकार कोई भी सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है।

जिसके चलते जनपद फर्रुखाबाद के प्रत्येक बिजली के ठेका मजदूर आउटसोर्स कर्मचारी अपने अपने बिजली घरों पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं। संगठन के महामंत्री विष्षु सिंह ने बताया जब तक हम सभी की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है। तब तक हम सभी कर्मचारी अपने संबंधित सभी बिजली घरों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है।

कई बार उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है परंतु किसी प्रकार कोई भी समस्या का निराकरण अभी तक नहीं किया गया है। और न ही कर्मचारियों का मानदेय अभी तक दिया गया है जिससे कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण तथा बच्चों की शिक्षा दीक्षा होने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति और परिस्थिति में सभी कर्मचारी अपने अपने बिजली करो पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *