2 दिन में मानदेय मिलने के आश्वासन पर विद्युत विभाग की हड़ताल खत्म

 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कर्मचारियों की हड़ताल होते ही कार्यदायी संस्था के अधिकारी घुटनों पर आ गए। उन्होंने शीघ्र ही बकाया मानदेय देने व सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई है।

भारत इंटरप्राइजेज कंपनी के एरिया मैनेजर गौरव द्विवेदी तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड भोलेपुर डिवीजन एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता नगरीय आरवी यादव व ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में संगठन पदाधिकारियों के बीच वार्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हुई। कंपनी के एरिया मैनेजर द्वारा लिखित रूप से आश्वासन दिया गया है कि जिन कर्मचारियों की पेमेंट अभी तक नहीं आई है वह 2 दिनों के अंदर दे दी जाएगी।

साथ ही सुरक्षा उपकरण भी दे दिए जाएंगे और विभाग में एग्रीमेंट भी कराएंगे। पदाधिकारियों के बीच इसी आश्वासन के साथ सहमति बनने पर 3.30 बजे धरने को समाप्त कर दिया गया।
वार्ता में मुख्य रूप से संगठन के महामंत्री विष्णु सिंह संयुक्त मंत्री सचिन वर्मा मीडिया प्रभारी अवनीश सिंह उपाध्यक्ष विनोद कुमार आदि तमाम सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

संगठन के महामंत्री विष्णु सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि सायं करीब 4 बजे जनपद के 40 बिजली घर पर धरना समाप्त कर दिया गया है। सभी कर्मचारी काम पर लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *