द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक मतो से विजयी: भाजपाइयों ने आतिशबाजी चलाकर मनाई खुशी

फर्रुखाबाद। (एफबी न्यूज़) श्रीमती द्रोपती मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक मतों से विजयी होने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मतगणना में मतों की काफी बढ़त होने पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुशी मनाने के लिए चौक बाजार पहुंचे।

जिन्होंने चौक बाजार मे एनडीए राष्ट्रपति प्रत्यासी श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के ऐतिहासिक मतो से विजय प्राप्त करने पर आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांट कर खुशी मनाई। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने पटाखों की किसान लड़ी को सड़क पर बिछाया और आग लगाई। श्री रस्तोगी ने विधायक सुनीलदत्त द्विवेदी आदि साथियों को मिठाई खिलायी।

जिलामहामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिलामंत्री अभिषेक बाथम, नगर अध्यक्ष विकास पांडेय, जिलाध्यक्ष महिलामोर्चा बबिता पाठक, संजू शर्मा,सरल त्रिवेदी, वीर बहादुर पाल,रामकिशोर सैनी,रामकिशन दीक्षित, मृत्युंजय पाठक,अभिषेक वाजपयी, रचना अवस्थी, मंजू मिश्रा,दिलीप भारद्वाज, विवेक प्रधान, विरजु शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *