शादी की आड़ में ठगी व नगदी जेवरात उड़ाने वाले गिरोह की युवतियों व दलालों को जेल 

कमालगंज फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) शादी करने की आड़ में ठगी व नगदी जेवरात उडाने वाले गिरोह की युवतियों व दलालों का थाना कमालगंज पुलिस ने चालान कर दिया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने थाना जहानगंज की दान मंडी निवासी 50 वर्षीय अशोक दीक्षित कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी 40 वर्षीय भोले शुक्ला पुत्र गिरीश चंद।

जहानगंज चौराहे के निकट रहने वाले 66 वर्षीय शिवराम सिंह कोतवाली फतेहगढ़ आवाज नगर कुटरा निवासी रजत मिश्रा कु 24 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी उर्फ खुशबू कटियार थाना मऊ दरवाजा टाउन हाल निवासी रामनिवास की 32 वर्षीय पत्नी सुषमा कश्यप एवं जनपद कासगंज थाना सुनगढ़ी के ग्राम खिजरपुर निवासी नरेंद्र सिंह सोलंकी की 20 वर्षीय पुत्री रूबी उर्फ पूजा सोलंकी को बीती रात तक गिरफ्तार किया है।

सुषमा फिलहाल कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला अंगूरी बाग में पुलिया के निकट रहती है। सुषमा के विरुद्ध थाना मऊदरवाजा में बीते दिनों अपराध संख्या 301/22 धारा 395 का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने शिवराम सिंह के पास से चोरी के 21700 रुपए 3 जोड़ी बिछिया एक जोड़ी तोड़िया बरामद की है।

बताया गया कि आरोपियों ने करीब 2 वर्ष पूर्व गिरोह बनाया था अशोक दीक्षित एवं सुषमा ऐसे युवको की तलाश करते हैं जो रुपए देकर हर हालत में शादी करने के लिए तैयार हैं। पहले युवक से शादी कराने के नाम पर लाखों रुपए ठगे जाते हैं और जिस युवती की युवक के साथ शादी कराई जाती है वह दो-तीन दिन में ही नगदी जेवरात उड़ा कर अपने अड्डे पर पहुंच जाती है।

सभी लोग ठगे गए व रुपए चुराए गए सामान को बांट लेते हैं। खुशबू को बीते दिन जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में एक लाख रुपए ठग कर शादी कराई गई थी। भोजपुर चौकी इंचार्ज राघवन तिवारी ने उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह पटेल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार बघेल उपनिरीक्षक विमल कुमार सिपाही पवन उपाध्याय प्रिंस युवराज देवेंद्र सिंह राजकुमार गीतम सिंह निरीक्षण कुमार एवं नीलम माथुर के सहयोग से गुड वर्क किया है।

ध्यान रहे कि बीते दिन थाना कमालगंज के ग्राम कडहर निवासी विनोद पुत्र मंसाराम में थाना जहानगंज की दान मंडी निवासी अशोक दीक्षित ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी पाल व उनके साथी भोले शुक्ला सोनू सिंह सुषमा कश्यप रूबी एवं लक्ष्मी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनोद एवं अशोक की ललुआमऊ में रिश्तेदारी है जिसके कारण विनोद की अशोक से जान पहचान हो गई अशोक में विनोद से का कि हम तुम्हारी शादी रूबी से करवा देंगे।

अविवाहित होने के कारण विनोद तुरंत ही शादी करने को राजी हो गया अशोक ने भोले शुक्ला मोनू सिंह से परिचय कराया। जिन्होंने विनोद को बताया कि रूबी की मौसी सुषमा की मध्यस्थता में शादी होगी तुम्हें देर लाख रुपए पहले देने होंगे। विनोद ने खेत को गिरवी रख कर रुपयों की व्यवस्था की और डेढ़ लाख रुपए एक जुलाई को सुषमा एव रूबी को दे दिये।

उसी दिन विनोद की रूबी से शादी कराई गई व 3 जुलाई की रात रूबी विनोद के घर से 50 हजार की नकदी व 1.70 लाख कीमती जेवरात तथा मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई। विनोद ने रूबी को नोकिया फोन खरीद कर दिया था सुबह नकदी जेवरात गायब देखकर विनोद को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। जानकारी करने पर विनोद को पता चला कि इस गिरोह के लोग शादी के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करते हैं।

विनोद ने अशोक के घर जाकर शिकायत की तो अशोक ने विनोद को गाली देकर भगा दिया और कहा कि तेरे मूर्खों के साथ यही होना था भाग जाओ तुम्हारी जान की खैर नहीं। आज सायं थाना पुलिस द्वारा आरोपियों का चालान किए जाने की जानकारी दी गई। बाद में बताया गया कि लिखा पढ़ी में विलंब होने के कारण आरोपियों का चालान नहीं किया गया उनका कल चालान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *