जमीनी रंजिश में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जेठानी घायल: देवर व देवरानी पर आरोप

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) राजेपुर थाना के गांव सलेमपुर में 2 दिन से जमीनी विवाद मे दो बार गोली चली है। 24 घंटे के भीतर दूसरी महिला गोली लगनें से गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होनें पर महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला के कोख में गोली लगी है। बीते दिनों थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी गोविन्द मिश्रा की पत्नी शिवानी को गोली लगी थी।

पुलिस नें गोविन्द के बड़े भाई अरुण मिश्रा आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नें घायल शिवानी का मेडिकल भी कराया था। सोमवार को आरोपी अरुण मिश्रा की पत्नी 35 वर्षीय शोभा मिश्रा की कोख में संदिग्ध हालत में गोली लगी है। शोभा को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शोभा का आरोप है कि वह अपनी चक्की से आंटा लेनें गयी थी।

उसी दौरान उसके गोली मारी गयी। उसकी हालत बिगड़ने पर ईएमओ डॉ० अरिदमन सिंह ने लोहिया से सैफई रेफर कर दिया। महिला नें अपने देवर और देवरानी पर गोली मारनें का आरोप लगाया।

पुलिस का कथन

थानाध्यक्ष राजेपुर सत्य प्रकाश ने एसपी को अवगत कराया है कि 16 अक्टूबर को ग्राम सलेमपुर निवासी गोविन्द मिश्रा व अरूण मिश्रा पुत्रगण राममनोहर मिश्रा भाईयो मे चक्की की सापट को लेकर गाली गलौज व मारपीट हुई थी अरूण मिश्रा का फायर शिवानी पत्नी गोविन्द मिश्रा के दाहिने हाथ मे लग जाने पर गोविन्द मिश्रा की तहरीर पर अपराध संख्या 237/2022 धारा 323/504/307 अरुण मिश्रा पुत्र राममनोहर मिश्रा, देव मिश्रा पुत्र अरुण मिश्रा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

मजरुबा शिवानी का चिकित्सीय परीक्षण नियमानुसार कराया गया। उक्त घटना को लेकर 17 अक्टूबर की शाम को जानकारी मिली कि अरूण मिश्रा उपरोक्त की पत्नी श्रीमती शोभा मिश्रा को गोविन्द मिश्रा द्वारा पेट मे गोली मारी गयी है। इस सूचना पर तत्काल ग्राम सलेमपुर जाकर जानकारी की गयी तो गोविन्द मिश्रा व अरूण मिश्रा उपरोक्त दोनो व्यक्तियो के घर पर ताला लगा मिला।

डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर जानकारी की गयी तो श्रीमती शोभा मिश्रा पत्नी अरूण मिश्रा को दिनांक 17 अक्टूबर को शाम 7.40 बजे अस्पताल लाना तथा मजरुबा को हायर सेन्टर सैफई रिफर करना बताया गया। पीडिता के चचेरे भाई द्वारा पीडिता को ब्रह्मदत्त द्विवेदी चिकित्सालय नाला मछ्छरटा फर्रूखाबाद मे भर्ती होना बताया।

जहाँ जाकर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो पीडिता द्वारा बताया गया कि मै अपनी चक्की से आटा निकालने गयी थी तभी गोविन्द मिश्रा व उसकी पत्नी शिवानी ने आकर मेरे साथ मारपीट की व गोविन्द मिश्रा ने मेरे पेट मे गोली मार दी। श्रीमती शोभा मिश्रा की तहरीर पर अपराध संख्या 238/2022 धारा 307 गोविन्द मिश्रा पुत्र राममनोहर मिश्रा व शिवानी मिश्रा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगणों को तलाश किया गया एवं सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी। अभियुक्त अरूण मिश्रा उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *