सदर विधायक मेजर बोले: आम सहमति से अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए बनेगी समिति समिति

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यापारियों की आम सहमति से अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए समिति बनाई जाएगी।
आज सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने आवास पर मीडिया से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर वार्ता की।
विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सभी पत्रकार बंधुओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है शहर के सभी व्यापारियों की आम सहमति के आधार पर ही आगामी अतिक्रमण अभियान में कोई कार्यवाही होगी। इसके लिए व्यापारियों की मौजूदगी में समिति बनाई जाएगी।

श्री द्विवेदी ने बताया कि शहर के विकास के लिए विधायक निधि से आगामी विभिन्न कार्य प्रस्तावित है। दीपावली पर शहर में बिजली की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। दीपावली के त्यौहार पर 24 घंटे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश सरकार निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है आम व्यापारी महिलाएं सभी की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे किसी भी आम जनमानस व व्यापारी को नुकसान पहुंचे। दीपावली का त्यौहार उमंग और सौहार्द का है सभी लोग इस त्यौहार को आपसी सामंजस्य के साथ मनाएं। कॉन्फ्रेंस के अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *