7 व 8 को संकिसा में कौमुदी महोत्सव: स्वामी प्रसाद मौर्य प्रिया शाक्य सीमा कुशवाहा आयेगी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भारतीय शाक्य परिषद ने 7 व 8 नवंबर को संकिसा के भदंत विजय सोम थेरो इंटर कॉलेज में 55वां कार्तिक कौमुदी महोत्सव का जोरदारी से आयोजन किया है। 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे संकिसा भिक्षु संघ द्वारा ध्वजारोहण कर महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। 3.30 बजे से पूजा बंदना शुरू होगी।

शाम 4 बजे भिक्षु सम्मेलन के बाद शाम 7 बजे से बौद्ध गीत नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक होंगे। 8 नवंबर को सुबह 10 बजे पूजा बंदना, 10.30 बजे से महिला सम्मेलन, 12.30 बजे से धम्म सभा एवं शाम 4.15 बजे संकिसा स्तूप तक धम्म यात्रा निकलेगी स्तूप पर पूजा वंदना एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे से बौद्ध गीत नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक सुनीलदत्त शाक्य एडवोकेट ने बताया कि 7 नवंबर की रात 8 बजे कार्यक्रम में सूबे के पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ नवल किशोर शाक्य एवं सत्यभान सिंह शाक्य शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव करेंगी।

8 नवंबर को महिला सम्मेलन में जनपद कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया ओमकार शाक्य मुख्य अतिथि होंगी। धम्म सभा में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुश्री सीमा समृद्धि कुशवाहा, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य पूर्व मंत्री आलोक शाक्य पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, आदि प्रमुख लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *