नगर पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण में दिग्गजों को लग सकता है झटका

फर्रुखाबाद (3 दिसंबर 22) एफबीडी न्यूज़। नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण में संभावित उम्मीदवारों को जोर का झटका लग सकता है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से चेयरमैन पद के आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं। सूबे की सरकार के द्वारा आज आज शाम तक जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार नगर नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद का आरक्षण अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की जबरदस्त चर्चा है।

इसी तरह नगरपालिका कायमगंज के अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य जाति का हो जाने की संभावना व्यक्त की गई है। नगर पंचायत कंपिल के अध्यक्ष पद का आरक्षण पिछड़ी जाति का ही होने की चर्चा है। नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद पर श्रीमती बसला अग्रवाल चेयरमैन, समाजसेवी मोहन अग्रवाल, सुधांशु द्विवेदी एडवोकेट, भाजपा नेता विश्वास गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ विक्की का नाम चर्चा में है।

यदि नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद का आरक्षण अनुसूचित जाति के लिए हो जाता है तो इन सभी व्यक्तियों के अरमानों को जोरदार झटका लग सकता है। समाज सेवी मोहन अग्रवाल ने चुनाव लड़ने के लिए काफी समय से जोरदारी से तैयारी की है। कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य जाति के लिए हो जाने पर अनेकों लोग चुनाव मैदान में उतरेंगे। कंपिल टाउन एरिया के चुनाव में भी प्रत्याशियों की भरमार हो सकती है।

चर्चित सपा उदय पाल सिंह यादव का टाउन एरिया कंपिल पर कब्जा है। भाजपा सपा समर्थक प्रत्याशी को हरवाने के लिए किसी दिग्गज व्यक्ति को मैदान में उतारेगी। कायमगंज में भाजपा नेता सुनील खटीक अध्यक्ष पद पर काबिज है। सामान्य सीट हो जाने पर पूर्व चेयरमैन श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल भाजपा की टिकट पर पुनः चुनाव लड़ सकती है।

अनुसूचित जाति की सीट हो जाने पर फर्रुखाबाद नगर फर्रुखाबाद में किसी दमदार दलित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने के लिए तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *