ब्रह्मदत्त व दयाराम शाक्य के चुनाव में आते थे अटल बिहारी बाजपेई: रिक्शे पर किया था रोड शो

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस पर भाजपा मुख्यालय पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार है।

अटल के जीवन नहीं बल्कि संस्कार है भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के युगपुरुष, ओजस्वी वक्ता, प्रख्यात कवि एवं पत्रकार थे। 2014 से केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद अटल जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय राजनीति में छह दशक तक पुरजोर दखल रखने वाले अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी दूरदर्शिता और करिश्माई व्यक्तित्व से देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अमित छाप छोड़ी।

अटल जी के लिए राष्ट्रहित हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रहा उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश में सुशासन की सरकार दी पोखरण में परमाणु परीक्षण करके भारत की ताकत का एहसास पूरी दुनिया को कराया। 6 अप्रैल 1980 भाजपा की स्थापना के बाद प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो सुशासन का संकल्प लिया था। उनके इस संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे हैं।उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किए।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा अटल बिहारी वाजपेई का फर्रुखाबाद से काफी गहरा नाता रहा था। वह पूर्व काबीना मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी एवं पूर्व सांसद दयाराम शाक्य के चुनाव में आया करते थे। उन्होंने देश को सुशासन के मार्ग पर चलने वाली पारदर्शिता सरकार दी थी। 1977 में विदेश मंत्री के रूप में यूएन में दिया गया उनका हिंदी में भाषण आज भी लोकप्रिय और ऐतिहासिक है।

उन्होंने अपने कुशल रणनीति और नेतृत्व से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नापाक इरादों को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया। वह 10 बार लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा के निर्वाचित हुए।
विधायक सुशील शाक्य ने कहा 1962 में अटल बिहारी वाजपेई ट्रेन से फर्रुखाबाद आए थे और पूर्व सांसद दयाराम शाक्य के चुनाव में उन्होंने रिक्शे पर खड़े होकर रोड शो किया था।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में पूरे विश्व को संबोधित किया और भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया वह कुशल संगठन कार्यकर्ता भी थे। उनके नेतृत्व में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अध्यक्ष जी संबोधन में कहा कि अटल जी कहते थे सुशासन का अर्थ लोगों को इस तरह से सेवा करना।

जिससे उनकी सभी अपेक्षाएं संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत पूरी हो। उन्होंने सरकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया वह भावी पीढ़ियों के प्रेरणा और आदर्श हैं। संसद में वह जब भी भाषण देते थे तो विपक्ष भी उनके भाषण को सुनता था। कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तित्व एवं विचार से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके ही विचारों से प्रेरणा लेकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन के संकल्प को साकार कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।
बैठक में शिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मीरा सिंह पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक एडवोकेट सुधांशु दत्त द्विवेदी जिला मंत्री गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना।

जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया जिला मंत्री गुरु चरण आजाद सरिता शाक्य मीना मिश्रा चित्रा अग्निहोत्री सुमन राठौर रमला राठौर सुजाता सिंह रचना अवस्थी श्वेता दुबे जिला मीडिया सह प्रभारी पियूष त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे अमित कुमार पाल फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान सभासद प्रबल त्रिपाठी।

सभासद अनुभव कनौजिया अतुल दीक्षित तान्या राठौर राजवती बाथम शेर सिंह शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

चौक पर मनायी गई अटल जी की जन्म जयंती

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने चौक पर तहरी भोज का आयोजन किया एवं तहरी वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे” के नारे लगाए।
कार्यक्रम के उपरांत सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई लोकप्रिय और जनप्रिय नेता थे उन्होंने कभी भारत का मस्तक झुकने नहीं दिया।

कार्यकर्ताओं के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहता था। इस अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता अमित शुक्ला श्रवण बाजपेई अंकुर मिश्रा संजू शर्मा सरल त्रिवेदी रवि बाजपेई नगर मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा जावेश राठौर फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *