रामनगरिया मेला में होगा: वैदिक धर्म के प्रचार हेतु भव्य ‘चरित्र निर्माण शिविर’ का आयोजन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला आर्य प्रतिनिधि सभा फर्रुखाबाद की वैठक आर्य समाज भोलेपुर में सभा प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला सभा के तत्वावधान में मेला रामनगरिया में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक माह के लिए वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार हेतु भव्य ‘चरित्र निर्माण शिविर’ का आयोजन किया जाएगा/

वैठक का शुभारंभ यज्ञ व ईस्वर स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ सर्व प्रथम सभी सदस्यों ने महान स्वतंत्रता सेनानी व शुद्धि आंदोलन के प्रणेता गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर उनको याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वे स्वामी दयानंद सरस्वती के सच्चे अनुयायी थे।

उन्होंने छुआछूत का विरोध किया तथा लाखों दलितों को जो भेदभाव से पीड़ित होकर ईसाई मुसलमान बन गए थे। उनको शुद्ध कर वापस हिन्दू धर्म मे मिला कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। उन्होंने ही सर्वप्रथम गांधी जी को महात्मा की उपाधि प्रदान की। वे गुरुकुलीय संस्कृति के प्रबल समर्थक थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने अनेकों स्वतंत्रता आन्दोलनों का नेतृत्व किया तथा कांग्रेस की अनेकों आंदोलनों की अध्यक्षता की।

उन्होंने अंग्रेजी सिपाहियों की संगीनों के आगे अपनी छाती अड़ाकर अपनी निर्भीकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि युवा पीढ़ी ऐसे महान व्यक्तित्व से अपरिचित है। सभा के कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष तथा आगामी आयोजन पर होने वाले आय व्यय की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें सभी ने सहमति प्रदान की। शिविर के व्यवस्थापक प्रमोद यादव ने कहा कि मेला रामनगरिया में वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर की एक अलग पहचान है।

महान से कल्पवासी वैदिक ज्ञान का उपदेश सुनकर अपने जीवन को अध्यात्म से जोड़ते हैं जिस ज्ञान की प्राप्ति हेतु वे आते हैं वो उन्हें यहां विद्वानों से प्राप्त होता है। वेद परायण यज्ञ में आहुतियां लगाकर सम्पूर्ण परिवेश को शुद्ध व पवित्र करते हैं। युवा सम्मेलन, महिला शशक्तिकरण, सन्त सम्मेलन,पुरोहित प्रशिक्षण, संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण आदि के द्वारा शिविर की ख्याति देश विदेश तक पहुंच चुकी है।

इस वर्ष भी इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसके लिए सभी को तन मन धन से जुट जाना है और महर्षि के कार्यों को आगे बढ़ाना है, तथा वेदों के संदेश को घर- घर पहुंचाना है। कार्यक्रम में आतिराज सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा एड.,डॉ अनिरुद्ध यादव,डॉ गौरव वर्मा,जितेंद्र सिंह यादव, श्यामानंद बाबा,सुरेन्द्र सिंह,जितेंद्र वर्मा, हरिओम शास्त्री,ओमदत्त शर्मा,ओमदेव शास्त्री,सुरेश चंद्र वर्मा,प्रकाश नारायण,राजीव आर्य,उदय राज,घनश्याम यादव,रमेश आर्य, उदिता आर्या आदि उपस्थित रहे।