भाभी से अय्याशी का विरोध से गुस्साए युवक ने पत्नी को मार डाला कमालगंज

 

कमालगंज फर्रुखाबाद।,(एफबीडी न्यूज़) भाभी से अय्याशी का विरोध किए जाने से गुस्साए युवक ने पत्नी ममता का ही काम तमाम कर दिया। पकड़े जाने के भय से परिजन घर से भाग गए। यह सनसनीखेज वारदात आज सुबह थाना कमालगंज के ग्राम महावीर नगला में सुरजीत यादव के घर पर हुई। पत्नी से झगड़ा होने पर सुरजीत ने आंगन में खड़ी ममता को पकड़ लिया और रस्सी से उसका गला घोट दिया।

दमघुटने से ममता जमीन पर गिर गई पड़ोसी ममता को गंभीर अवस्था में सीएससी कमालगंज ले गए। डॉक्टर विकास पटेल ने ममता को मृत घोषित कर दिया। जनपद एवं कोतवाली कन्नौज के बिछुइया निवासी रामविलास की 22 वर्षीय पुत्री ममता का 20 मई 2022 को सुरजीत से विवाह हुआ था। घटना के बाद सुरजीत घर से गायब हो गए।

घर पर रहने वाली माधुरी का पति अजीत सेना में नौकरी करता है। सुरजीत के पिता रोज की तरह खोए का व्यापार करने कमालगंज बाजार गए थे। वही उनको घटना की जानकारी मिली सुरजीत के पिता बाजार से घर नहीं पहुंचे। बताया गया कि माधुरी कुछ दिन पहले ही मायके गई है।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुरजीत का भाभी माधुरी से अवैध संबंध थे ममता ने इस बात का पति से कई बार विरोध किया और मायके वालों को भी पति के करतूत की जानकारी दी थी। सुरजीत व माधुरी के अवैध संबंधों के कारण ममता का अक्सर पति से विवाद होता था। एक ही मकान में सुरजीत व उसकी भाभी अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। ममता के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। खुदागंज चौकी इंचार्ज आनंद कुमार शर्मा ने शव के पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी।

पानी में डूबने से अधेड़ की मौत

थाना कमालगंज के ग्राम बलीपुर निवासी 55 वर्ष रामबाबू राजपूत की नलकूप के हौद में डूब जाने से मौत तो गई। रामबाबू गांव के बाहर सरकारी नलकूप पर नहा रहे थे उसी दौरान रामबाबू पैर फिसल जाने से हौद के पानी में डूब गए। राहगीरों ने रामबाबू के शव को पानी में उतराते देखा। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई दरोगा विमल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *