गायब युवती का शव खेत में मिलने से सनसनी: प्रेम प्रसंग में गला दबाकर हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीते दिन से गायब युवती वंदना का शव खेत में देखे जाने से सनसनी फैल गई। ग्राम दुनाया निवासी सुधीर यादव ने आज सुबह 7 बजे अपने मक्का की खेती के किनारे सड़क के पास युवती का शव देखा। जानकारी करने पर सुधीर को पता चला कि शव सिकंदरपुर नगला विनायक निवासी सुरेंद्र सिंह की 19 वर्षीय पुत्री वंदना का है। सुधीर की सूचना पर ग्राम पंचायत सिकंदरपुर नगला विनायक के प्रधान राजवीर यादव ने थाना पुलिस को लिखित जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा फॉरेंसिक टीम व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए युवती वंदना पेंट शर्ट पहले थी। उसकी गर्दन सूजी थी शरीर पर खरोच के निशान थे। अनुमान लगाया गया कि अन्य किसी स्थान पर गला दबाकर वंदना की हत्या की गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका शव मौके पर डाला गया है। वंदना के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की गई। बताया गया कि वंदना का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी परिजनों को भी है।

वंदना प्रेमी से मिलने के लिए दवा के बहाने घर से गई थी। गाना लौटने पर परिजनों ने देर रात तक वंदना को तलाश किया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि युवती की हत्या के संबंध में परिजनों से बातचीत की गई। परिजनों ने बताया कि लडकी बीते दिन 10 बजे घर से दवा लेने की बात कह कर गई थी। एसपी ने परिजनों से पूछा कि जब युवती घर वापस नहीं आयी तो घटना की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी गई।

परिजनों ने एसपी को बताया कि हम लोग समझ रहे थे कि वंदना घर पर आ जाएगी। एसपी ने बताया की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाएगी। हत्यारों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गई है। पुलिस ने वंदना के शव का पोस्टमार्टम कराया है।